फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat elections: BJP is planning special election campaign

एक दिन के चुनाव प्रचार में ही कांग्रेस की कंपकपी छुड़ाने की तैयारी

Sun, 19 Nov 2017 05:20 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Gujarat elections: BJP is planning special election campaign
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कभी कुछ छोटा नहीं सोचते। जो सोचते हैं उसे कर गुजरने के लिए हर विकल्प को भरपूर होमवर्क के साथ अजमाते हैं। शाह को जानने वाले बताते हैं कि वह कुछ वैसा ही सोचते हैं, जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिमाग में चल रहा होता है। 
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कुछ ऐसा ही चक्रव्यूह तैयार किया है। सूचना है कि वह एक दिन के पार्टी के प्रचार से ही कांग्रेस की कंपकपी छुड़ा देने की खाका तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के क्रम में भाजपा एक के ऐसे चुनाव प्रचार की योजना बना रही है, जिसमें एक दिन में करीब दो दर्जन हेलीकॉप्टर, सैकड़ों गाड़ियां, हजारों मोटर साइकिल और करीब-करीब पूरी भाजपा की ब्रिगेड गुजरात में उतर जाए। करीब दो दर्जन केन्द्रीय मंत्री गुजरात में हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी हों और प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हों। इस दिन करीब 90 से अधिक जनसभा हो। रोड-शो, पद यात्रा हो और पूरा गुजरात भाजपा मय हो जाए। पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार ऐसा होने वाला है। 

इस हाईटेम्पो प्रचार से कांग्रेस पार्टी का आत्मविश्वास डगमगा जाने के पूरे आसार हैं। इतना ही नहीं आने वाले समय में 12 दिसंबर तक भाजपा पूरी केन्द्रीय ईकाई, केन्द्र सरकार के मंत्री तथा प्रधानमंत्री का मुख्य फोकस गुजरात ही रहने वाला है। 

प्रधानमंत्री खुद पाच-छह विधनसभा को केन्द्र में रखकर एक जनसभा रखने वाले हैं। पार्टी के प्रचार अभियान इसी को ध्यान में सहयोगियों, प्रचारकों से कार्यक्रम बनाने को कहा है।

इसे भी पढ़ेंः गुजरात चुनावः सिर कटा लेंगे पर भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे : हार्दिक

हर विकल्प को अजमा रहे
भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में हर विकल्प को अजमाया है। जहां से अच्छे-अच्छे  रणनीतिकारों की सोच खत्म होती है, वहां से सोचना शुरू किया है। तोड़-फोड़-जोड़ से लेकर भाजपा की मजबूती के लिए हर दांव खेला है। 

टिकट बंटवारे में जमकर राजनीतिक समीकरण बिठाए हैं। दुश्मन की काट उसके साथ रहने वाले मित्र को दोस्त बनाकर खोजी है। 106 उम्मीदवारों का टिकट फाइनल किए जाने में भी इसकी बानगी साफ दिखती है। पार्टी ने गुजरात के अपने दो मंत्री समेत करीब 13 विधायकों के टिकट काटे हैं। 

पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण के 60 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। शेष 46 दूसरे चरण के लिए हैं। अभी तक की घोषणा में पार्टी ने 19 से पाटीदारों को मैदान में उतारा है। वहीं 36 उम्मीदवारों की नई सूची में 12 अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को टिकट दिया है।

 

बगावतियों से निबटने की तैयारी

Gujarat elections: BJP is planning special election campaign
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
भाजपा द्वारा 106 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद बगावतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुजरात में भाजपा कार्यालय लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। एक दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जीतू वाघाणी को पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। ऐसे में पार्टी के सामने बड़े भीतरघात का खतरा पैदा हो गया है। 

लेकिन भाजपा का केंन्द्रीय मुख्यालय इसको लेकर बहुत ज्यादा असहज नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इस स्थिति को आसानी से नियंत्रित कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के आगे आने के बाद भाजपा के बागी रुख अख्तियार करने वाले अपने आप शांत हो जाएंगे।

कोई कसर नहीं छोड़ेगे
भाजपा की रणनीति गुजरात विधानसभा चुनाव-2017 के लिए कोई कसर न छोड़ने वाली है। पार्टी ने इसके लिए मतदाता सूची के हर पन्ने के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाया है। पन्ना प्रमुख के बीच में तालमेल, बूथ प्रबंधन तथा विधानसभा स्तर पर तालमेल के लिए संयोजक उतारे हैं। 

हर विधानसभा सीट के हिसाब से कॉल सेंटर लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहा है। आईटी हेड अमित मालवीय के निर्देश में युवाओं की टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय है। एक तरह से देखा जाए तो 182 सीटों वाले गुजरात विधानसभा चुनाव-2017 में पार्टी अबतक का सबसे बड़ा उच्च स्तर का जमीनी और हाईटेक प्रचार अभियान चला रही है। इस प्रचार अभियान में दूसरे करीब पांच-छह राज्यों के लोगों को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed