फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Elections 2022: These seats of North Gujarat are important

Gujarat Elections 2022: उत्तर गुजरात की ये सीटें अहम, कांग्रेस पर बढ़त के लिए भाजपा का पूरा जोर

Sat, 03 Dec 2022 05:14 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, गांधीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, गांधीनगर। Published by: Amit Mandal Updated Sat, 03 Dec 2022 05:14 AM IST
सार

पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी राष्ट्रीय नेता व राज्यों के मुख्यमंत्री यहां डटे हुए हैं। भाजपा घर-घर मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने के नाम पर वोट मांग रही है।

विज्ञापन
Gujarat Elections 2022: These seats of North Gujarat are important
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर गुजरात का क्षेत्र कई मायने में महत्वपूर्ण है। इसी क्षेत्र के मेहसाणा जिले के ऊझा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह क्षेत्र वडनगर और गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर आता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में मेहसाणा छोड़ किसी अन्य जिले में भाजपा को बढ़त नहीं मिल पाई थी। तब कांग्रेस ने इलाके की 32 में 18 सीटें जीत ली थीं। जानकारों के मुताबिक, इस बार माहौल बदला हुआ है। भाजपा ने कई काम कराए हैं। पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आप की मौजूदगी से भी कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन


बनासकांठा में मिले गहमरपुरी बताते हैं कि भाजपा ने बनासकाठा में कम सीटें पाने के बावजूद कई ठोस काम कराए हैं। मुफ्त राशन का भी प्रभाव है। दूसरा, आप कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाती नजर आ रही है। पाटण जिले के प्रसिद्ध रानी के वाव में सेवानिवृत्त शिक्षक किरीट भाई कहते हैं, मैं पिछले 15 दिनों से भ्रमण पर हूं। हर जगह लोगों में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर असंतोष है। कांग्रेस इस बार भी अपना प्रदर्शन दोहरा सकती थी। मगर, राहुल गांधी आए भी तो दो सभा करके चले गए।
विज्ञापन


कांग्रेस की स्टार नेता प्रियंका गांधी की आवाज कहीं सुनाई ही नहीं पड़ी। एक तरह से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को उन्हीं के हवाले छोड़ दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस को  आप नुकसान पहुंचा रही है। पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी राष्ट्रीय नेता व राज्यों के मुख्यमंत्री यहां डटे हुए हैं। भाजपा घर-घर मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने के नाम पर वोट मांग रही है। ऐसे में इस बार यहां से भाजपा अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चित सीट
कांकरेजः
राज्य के प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री कीर्ति सिंह वाघेला की कांग्रेस के अमृत ठाकोर से टक्कर है।
मेहसाणाः पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल यहां से चुने जाते थे। चर्चा है कि नितिन चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन नेतृत्व के निर्देश पर हटे। यहां भाजपा ने मुकेश पटेल को उतारा है। आप और कांग्रेस ने भी पटेल प्रत्याशी दिया है।
वडगामः कांग्रेस के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी मैदान में हैं। पिछली बार वह कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थे।
गांधीनगर दक्षिण-अल्पेश पिछला चुनाव पाटन जिले की राधनपुर सीट से कांग्रेस जीते थे। भाजपा में आकर राधनपुर उपचुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस से हार गए। इस बार भाजपा ने अपने गढ़ गांधीनगर से उन्हें उतारा है।

खेड़ब्रह्माःप्रांतिज- पिछले चुनाव में साबरकांठा जिले की ये सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। भाजपा ने दोनों ही कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में लाकर टिकट दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed