फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Elections 2022 : Congress party announces second list of 46 candidates

Gujarat Assembly Elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की गुजरात के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन्हें मिला टिकट

Fri, 11 Nov 2022 12:40 AM IST
योगेश साहू एएनआई, अहमदाबाद।
एएनआई, अहमदाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 11 Nov 2022 12:40 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की मांग कर रही है। यहां भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
Gujarat Elections 2022 : Congress party announces second list of 46 candidates
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देर रात गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 46 उम्मीदवारों को टिकट बांटी गई है। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी की गई पहली सूची में 43 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।

विज्ञापन

 
कांग्रेस ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवरों की दूसरी सूची जारी कर दी।  दूसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की ओर से अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 89 हो गई है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सूची के उम्मीदवारों में भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल शामिल हैं। वहीं वलसाड से कमलकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।



कांग्रेस पार्टी जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की मांग कर रही है। यहां भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

Gujarat Assembly Elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की गुजरात के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन्हें मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed