{"_id":"6385f9b258b0086e7263048b","slug":"gujarat-election-the-five-most-indebted-candidates-of-the-first-phase-number-one-has-a-debt-of-76-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: पहले चरण के पांच सबसे कर्जदार उम्मीदवार, नंबर एक के ऊपर है 76 करोड़ का कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: पहले चरण के पांच सबसे कर्जदार उम्मीदवार, नंबर एक के ऊपर है 76 करोड़ का कर्ज
Tue, 29 Nov 2022 06:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:58 PM IST
सार
कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास संपत्ति तो काफी है, लेकिन वह कर्ज में भी डूबे हुए हैं। इनके कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आप जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे दस सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे प्रत्याशियों में पांच कांग्रेस, तीन भाजपा और दो आम आदमी पार्टी से हैं।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में पहले चरण का मतदान आज खत्म हो हो रहा है। सभी की निगाहें अब एक दिसंबर को होने वाले मतदान पर टिक गई हैं। पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों से कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा सूरत की लिंबायत विधानसभा सीट से 44 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सूरत की महुवा और नवसारी जिले की गनदेवी सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 788 प्रत्याशियों में 211 ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। करोड़पति प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.88 करोड़ रुपये है। वहीं, कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो बेहद गरीब हैं। जिनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं है। एक प्रत्याशी ने तो शून्य संपत्ति बताई है।
कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास संपत्ति तो काफी है, लेकिन वह कर्ज में भी डूबे हुए हैं। इनके कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आप जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे दस सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे प्रत्याशियों में पांच कांग्रेस, तीन भाजपा और दो आम आदमी पार्टी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 788 प्रत्याशियों में 211 ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। करोड़पति प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.88 करोड़ रुपये है। वहीं, कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो बेहद गरीब हैं। जिनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं है। एक प्रत्याशी ने तो शून्य संपत्ति बताई है।
विज्ञापन
कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास संपत्ति तो काफी है, लेकिन वह कर्ज में भी डूबे हुए हैं। इनके कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आप जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे दस सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे प्रत्याशियों में पांच कांग्रेस, तीन भाजपा और दो आम आदमी पार्टी से हैं।
विज्ञापन
आइए जानते हैं उन प्रत्याशियों के बारे में जिनपर ज्यादा कर्ज है
1. इंद्रनील राजगुरु: राजकोट पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू गुजरात के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 788 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे हैं। राजगुरु के ऊपर कुल 76 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनके पास कुल 162 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। इनमें 66.88 करोड़ रुपये की चल तो 76 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। राजगुरु के पास 17 लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू से लेकर वोक्सवैगन और लैंड रोवर तक शामिल है। इंद्रनील राजगुरु ने 12वीं तक पढ़ाई की है।

2. भचुभाई धर्मशी आरेठिया: कच्छ की रापर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भचुभाई धर्मशी आरेठिया गुजरात के दूसरे सबसे अधिक कर्जदार प्रत्याशी हैं। भचुभाई के ऊपर 30 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। उनके पास कुल 97 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 75 करोड़ से ज्यादा की चल और 22 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। भचुभाई ने केवल 11वीं तक की पढ़ाई की है। इनके पास तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। 22 लाख रुपये के गहने हैं।
3. जगमालभाई जादवभाई वाला: सोमनाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जगमालभाई जादवभाई वाला तीसरे सबसे कर्जदार प्रत्याशी हैं। जगमालभाई के ऊपर कुल 22 करोड़ रुपये का कर्ज है। अगर संपत्ति पर नजर डालें तो इनके पास कुल 25 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
4. जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया: राजकोट जिले की जेतपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी जयेशभाई रादडीया के ऊपर कुल 18 करोड़ रुपये का कर्ज है। जयेशभाई ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 33 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। जयेशभाई पहले चरण में चुनाव लड़ रहे चौथे सबसे कर्जदार प्रत्याशी हैं।
5. जयशुखभाई रावजीभाई देत्रोजा: अमरेली की लाठी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जयशुखभाई रावजीभाई देत्रोजा पहले चरण के पांचवें सबसे कर्जदार प्रत्याशी हैं। जयशुखभाई के ऊपर कुल 13 करोड़ रुपये का कर्ज है। इन्होंने अपनी कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये बताई है।
कितने प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति?
| संपत्ति | प्रत्याशी |
| पांच करोड़ से अधिक | 73 |
| दो से पांच करोड़ | 77 |
| 50 लाख से दो करोड़ | 125 |
| 10 लाख से 50 लाख | 170 |
| दस लाख से कम | 343 |
भाजपा के सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी
गुजरात चुनाव में पहले चरण के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी ने करोड़पतियों को टिकट दिया है। आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के 89 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 75 प्रतिशत और आप के 38 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पतियों की सूची में आते हैं।