फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Manavadar Assembly Seat Profile And History

Manavadar Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस को लगातार चौथी जीत मिली, जानें यहां के चुनावी समीकरण

Mon, 02 Jan 2023 11:40 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 02 Jan 2023 11:40 AM IST
सार

Gujarat Election 2022: जूनागढ़ जिले की माणावदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अरविंदभाई जीणाभाई लाडाणी ने भाजपा के जवाहरभाई पेथलजीभाई चावड़ा को 3,453 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 61,237 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 64,690 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Manavadar Assembly Seat Profile And History
कांग्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जूनागढ़ जिले की माणावदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अरविंदभाई जीणाभाई लाडाणी ने भाजपा के जवाहरभाई पेथलजीभाई चावड़ा को 3,453 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 61,237 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 64,690 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी करशन परबत भादरका (बापु) को 23,297 वोट मिले जो कुल वोट का 15.18 फीसदी रहा। बसपा और आप के उम्मीदवार समेत पांच की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 1,568 वोट मिले।
विज्ञापन


जूनागढ़ जिले में भाजपा को मिलीं तीन सीटें 
माणावदर विधानसभा सीट जूनागढ़ जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। इस चुनाव में जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके अलावा एक सीट आप के खाते में भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
माणावदर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने जवाहर भाई चावड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। चावड़ा ने भाजपा के नितिन कुमार को 29 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

कांग्रेस को लगातार चौथी जीत मिली
इस सीट पर कांग्रेस को चौथी बार लगातार जीत मिली है। भाजपा को अंतिम बार यहां 2002 में जीत हासिल हुई थी। पार्टी के लिए रातीभाई गोरधनभाई सुरेजा ने 1995 से लेकर 2002 तक लगातार तीन चुनाव जीत दर्ज की थी। 

माणावदर से चार बार जीते जवाहर चावड़ा इस बार हारे
जवाहरभाई चावड़ा 1990, 2007, 2012 और 2017 में माणावदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में थे। इस बार वह भाजपा के टिकट पर पांचवीं जीत दर्ज करना चाहते थे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद भाई ने हरा दिया। माणावदर सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में 10 बार यहां से कांग्रेस को जीत मिली है। तीन बार भाजपा यहां जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं, एक बार किसान मजदूर लोक पक्ष (1975) को यहां से जीत मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed