फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election Result 2022 Know Condition of Morbi District Seat Where Morbi Bridge Accident Before Chunav

Gujarat Election Results: मोरबी की तीनों सीटों पर खिला कमल, जानें हादसे के बाद भी कैसे जीत गई भाजपा?

Thu, 08 Dec 2022 04:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

चुनाव से ठीक पहले मोरबी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। मोरबी नदी में पुल गिरने से यहां 135 लोगों की मौत हो गई थी, तो कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद देश ही नहीं दुनिया की नजरें इस जिले पर थीं। आइए जानते हैं क्या रहा इस सीट का हाल?

विज्ञापन
Gujarat Election Result 2022 Know Condition of Morbi District Seat Where Morbi Bridge Accident Before Chunav
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करती दिखाई दे रही है, तो वहीं सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को हो रहा है। कई सीटों पर हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रिजल्ट मोरबी विधानसभा से आए। यहां भारतीय जनता पार्टी के कांतिलाल अमृतिया ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।    

विज्ञापन


यह वही मोरबी है, जहां चुनाव से ठीक पहले दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। मोरबी नदी में पुल गिरने से यहां 135 लोगों की मौत हो गई थी, तो कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद देश ही नहीं दुनिया की नजरें इस जिले पर थीं। आइए जानते हैं, चुनाव से पहले क्या था इस विधानसभा का सियासी गणित? भाजपा ने कैसे बनाई बढ़त? किन मंत्रियों ने यहां फूंका दम? और कौन हैं कांतिलाल अमृतिया...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ताजा हाल?

मोरबी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। यहां भाजपा उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने कांग्रेस के जयंतिलाल जेराजभाई पटेल को बड़े अंतर से हरा दिया। उन्होंने 62079 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने  के प्रत्याशी पंकज कांतीलाल राणसरिया तीसरे नंबर पर रहे। वहीं इस जिले की टंकारा सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां से दुर्लभजीभाई हरखजीभाई देथरिया ने 10256 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं वांकानेर सीट से जितेंद्र कांतिलाल सोमानी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। 2017 के चुनाव में ये तीनों सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। 

मोरबी क्यों बनी हॉट सीट?

बता दें कि 29 अक्तूबर की शाम मोरबी के मच्छु नदी पर लगा ब्रिज भारी वजन के चलते टूट गया। जिसके चलते इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 177 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इस हादसे के बाद यह सीट चर्चा में आ गई। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया और भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। 

भाजपा ने कैसे बचाई सीट?

मोरबी पुल हादसे के तुरंत बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री अस्पताल में घायलों से मिलने भी गए। इस कदम ने हादसे के बाद लोगों के गुस्से को काफी हद तक कम किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने अपने कई कद्दावर नेताओं को इस सीट पर चुनाव प्रचार के लिए उतारा। भाजपा के फायरब्रांड नेता यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के आलवा शिवराज सिंह चौहान व स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यहां जनसभाएं कीं। इसके अलावा भाजपा ने यहां अपने मौजूदा विधायक का टिकट काट कर मोरबी नदी में कूदकर लोगों की जान बचाने वाले कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया था। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी भी यहां पहुंचे थे। 

कौन हैं कांतिलाल अमृतिया?

कांतिलाल अमृतिया साल 2012 में  लगातार पांचवी बार गुजरात चुनाव में मोरबी सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।  उन्हें मोरबी और आसपास के लोगों के बीच "कान्हाभाई" के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कृषि और उद्योग में काम किया है। मोरवी बांध की विफलता के कारण आई बाढ़ के दौरान, 1970 के दशक में, यहां तक कि एक युवा लड़के के रूप में, उन्होंने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए स्वेच्छा से सेवा की। एक युवा  के रूप में, वह एक छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए और भ्रष्टाचार विरोधी नव निर्माण आंदोलन में भी शामिल हुए थे।

2017 में क्या था सियासी गणित?

2017 के विधानसभा चुनाव में मोरबी जिले की तीनों विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई थीं। मोरबी विधानसभा की बात करें तो ब्रजेश मेरजा ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वे भाजपा में चले गए। इसके बाद 2020 में उपचुनाव हुआ था। इसमें मेरजा जीते थे। जिले की अन्य दो सीटों में टंकारा में कांग्रेस के ललीतभाई कगथरा और वांकानेर में मोहम्मद जावेद अब्दुल मुतालिब पीरजादा ने जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में यहां 73 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed