फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jamnagar Rural Assembly Seat Profile And History

Jamnagar Rural Assembly Seat: 2017 में जीती कांग्रेस जमानत भी नहीं बचा सकी, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Thu, 29 Dec 2022 01:52 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 29 Dec 2022 01:52 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा ने राघवजीभाई हंसराजभाई पटेल ने आप के प्रकाश धीरुभाई दोंगा को 47,500 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 79,439 वोट जबकि आप को यहां 31,939 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jamnagar Rural Assembly Seat Profile And History
भाजपा-बसपा-कांग्रेस - फोटो : social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जामनगर जिले की जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा ने राघवजीभाई हंसराजभाई पटेल ने आप के प्रकाश धीरुभाई दोंगा को 47,500 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 79,439 वोट जबकि आप को यहां 31,939 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर बसपा रही। इसके प्रत्याशी कासम नुरमामद खफी को 29,162 वोट मिले जो कुल वोट का 17.91 फीसदी रहा। यानी, खफी अपनी जमानत बचाने में सफल रहे।  चौथे नंबर पर रही कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। कांग्रेस के जीवनभाई अहीर को महज 18,737 वोट मिले, जो कुल वोट के महज 11.51 फीसदी रहा। अरीह के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। जामनगर ग्रामीण के 2,285 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।  
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
जामनगर ग्रामीण सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने वल्लभ धाराविया को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के राघवजीभाई हंसराजभाई पटेल को महज 6,397 वोटों से हराया था। यहां कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 के अलावा 2012 में भी यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी। 2007 में यहां भाजपा उम्मीदवार जीते थे तो 2002 में जामनगर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। 1998 में भाजपा तो 1995 में यहां से कांग्रेस जीतने में सफल रही थी। वहीं, 1990 में इस सीट पर जनता दल के उम्मीदवार जीत दर्ज करने  में सफल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



2017 में जामनगर जिले में कांग्रेस को तीन तो भाजपा को मिली थी दो सीटें 
जामनगर उत्तर सीट जामनगर जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। 2017 में जिले की पांच में से दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed