फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jambusar Assembly Seat Profile And History

Jambusar Assembly Seat: यहां भाजपा के देवकिशोर ने खिलाया कमल, जानें जम्बूसर सीट का चुनावी इतिहास

Thu, 29 Dec 2022 01:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 29 Dec 2022 01:36 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: जम्बूसर विधानसभा सीट पर भाजपा के देवकिशोर दासजी स्वामी ने कांग्रेस के संजयभाई सोलंकी को 27,380 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 91,533 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 64,153 वोट मिले।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jambusar Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
भरूच जिले की जम्बूसर विधानसभा सीट पर भाजपा के देवकिशोर दासजी स्वामी ने कांग्रेस के संजयभाई सोलंकी को 27,380 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 91,533 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 64,153 वोट मिले। तीसरे नंबर आप के साजीदखान रेहान को 3,418 वोट मिले जो कुल वोट का महज 2.08 फीसदी रहा। आप और बीटीपी उम्मीदवार समेत पांच की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 2,273 वोट मिले। 
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
जम्बूसर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने संजयभाई सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के छत्रसिंह मोरी को महज 6,412 वोटों से हराया था। यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2012 में यहां से भाजपा तो 2007 में कांग्रेस को जीत मिली थी। 1990, 1995, 1998 और 2002 में लगातार चार बार यह सीट भाजपा  के खाते में गई थी। वहीं, 1967, 1972, 1975, 1980 और 1985 में लगातार पांच बार जम्बूसर सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 1962 में हुए राज्य के पहले चुनाव में जम्बूसर सीट प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के खाते में गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 अब तक हुए कुल 14 चुनावों की बात करें तो 14 में से सात बार यहां से कांग्रेस उम्मीदवारों को सफलता मिली। वहीं, छह बार यह सीट भाजपा के खाते में गई। जबकि, केवल एक बार यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का परचम लहराया। 


2017 में भरूच जिले में भाजपा को मिली थी तीन सीटें 
जम्बूसर सीट भरूच जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। 2017 में जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। बीटीपी को भी एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed