{"_id":"637a1a8c808761473b0d3b29","slug":"gujarat-election-pm-narendra-modi-rally-bjp-congress-aap-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोटाद में बोले PM मोदी: विकास को मुद्दा बनाता है गुजरात, जनता ने कर लिया BJP को अभूतपूर्व जीत दिलाने का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोटाद में बोले PM मोदी: विकास को मुद्दा बनाता है गुजरात, जनता ने कर लिया BJP को अभूतपूर्व जीत दिलाने का फैसला
Sun, 20 Nov 2022 05:46 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:46 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा, हर तरफ एक ही बात सुनने को मिल रही है फिर एक बार मोदी सरकार..गुजरात की जनता ने अभूतपूर्व जीत का फैसला कर लिया है। मोदी ने कहा, चुनाव का मुद्दा विकास है। विकास को मुद्दा बनाने का काम गुजरात करता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दस दिनों का ही समय शेष बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोटाद जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव न केवल अगले पांच वर्षों के लिए है, बल्कि यह तय करेगा कि गुजरात 25 वर्षों बाद कैसा दिखेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, हर तरफ एक ही बात सुनने को मिल रही है फिर एक बार मोदी सरकार..गुजरात की जनता ने अभूतपूर्व जीत दिलाने का फैसला कर लिया है। मोदी ने कहा, चुनाव का मुद्दा विकास है। विकास को मुद्दा बनाने का काम गुजरात करता है। उन्होंने आगे कहा, भारत की राजनीति में भाजपा ने विकास की पहल की। इसने भारत के सभी राजनीतिक दलों को चुनावों में विकास की बात करने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए भाजपा सरकार की सराहना की गई है। इसने मानवता की बहुत बड़ी सेवा की है।