{"_id":"5a3846154f1c1b8e698c2ab6","slug":"gujarat-election-modi-zindabad-har-har-modi-slogan-in-parliament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात-हिमाचल में जीत के बाद संसद में गूंजे 'जिंदाबाद, हर-हर मोदी के नारे, नहीं पहुंचे राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात-हिमाचल में जीत के बाद संसद में गूंजे 'जिंदाबाद, हर-हर मोदी के नारे, नहीं पहुंचे राहुल
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के रंग में संसद भी रंग गई। लोकसभा में भाजपा सांसदों ने ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे तक लगा डाले। जहां भाजपा सांसद एक दूसरे को बधाइयां देते रहे वहीं कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दिए गए गए बयान पर पीएम मोदी की माफी पर अड़ी रही।
इससे पहले, पीएम मोदी ने विक्ट्री का चिन्ह बनाकर संसद में प्रवेश किया। कांग्रेसी सांसद दोनों राज्यों में मिली हार की निराशा छुपाते हुए नारेबाजी करते रहे। दोनों ही सदनों में विपक्ष ने पीएम की माफी का मामला उठाया। इसके बाद दोनों सदनों को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसदों ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ सांसदों की इस पहल को सत्तापक्ष के लगभग पूरे खेमे ने अपना लिया। इसी बीच, कांग्रेस ने पीएम के इस्तीफे पर हंगामा शुरू कर दिया।
पढ़ें- गुजरात चुनाव: कांग्रेस की स्क्रिप्ट तो अच्छी थी लेकिन टाइमिंग गलत
विज्ञापन
सत्तापक्ष के सांसदों ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का सदन में प्रवेश पर जोरदार स्वागत किया। उन्हें सांसदों ने हिमाचल प्रदेश की जीत पर बधाइयां दीं। हालांकि इस दौरान सदन में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे, लेकिन उनका हाथ जोड़कर ही अभिवादन किया गया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेसी नेताओं की चुटकी भी ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब उनका हालचाल लिया तो उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार में जी रहे हैं।’

राजनाथ बोले, सिर मुंड़ाते ही ओले पड़े
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
सदन से ज्यादा संसद के गलियारे में गहमागहमी का माहौल था। भाजपा नेता जहां खुद बयान देने के लिए आगे आ रहे थे, वहीं कांग्रेसी नेता बचते दिखाई दिए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘...सिर मुड़ाते ही ओले पड़े।’ उनका इशारा राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही दोनों राज्यों में मिली हार की ओर था।
राहुल नहीं पहुंचे, विपक्ष ने सोनिया का हाल लिया
चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सदन में नहीं आए। प्रश्न काल के स्थगन के बाद जब दोबारा सदन शुरू हुआ तब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहुंची। सोनिया के आने पर उनसे विपक्ष के सांसदों ने बात की। सोनिया ने हाल ही में रिटायरमेंट की बात कही है।