फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election How to check polling booth How to Check Name in Voter List How to download voter id card

Gujarat Election Phase 2 : वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, कौन से बूथ पर डालना है वोट? ऐसे पता करें

Mon, 05 Dec 2022 06:55 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 05 Dec 2022 06:55 AM IST
सार

देने के लिए निकलने से पहले ये जरूर पता कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? अगर नहीं तो आप वोट नहीं दे पाएंगे। अगर आपका नाम है लेकिन आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बगैर वोटर आईडी के भी अपना वोट डाल सकेंगे। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपना नाम वोटर लिस्ट में घर बैठे सर्च कर सकते हैं...? 

विज्ञापन
Gujarat Election How to check polling booth How to Check Name in Voter List How to download voter id card
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।  
विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे तक जो लोग वोटिंग के लाइन में लग जाएंगे, उन्हें भी मतदान करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अगर कहीं किसी तकनीकी कारण से मतदान प्रक्रिया में देरी होती है तो भी मतदाताओं को अधिक समय दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


ऐसे में वोट देने के लिए निकलने से पहले ये जरूर पता कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? अगर नहीं तो आप वोट नहीं दे पाएंगे। अगर आपका नाम है लेकिन आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बगैर वोटर आईडी के भी अपना वोट डाल सकेंगे। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपना नाम वोटर लिस्ट में घर बैठे सर्च कर सकते हैं...? 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर जाकर ऐसे सर्च करें
1- नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल के इलेक्टोरल सर्च पेज (https://electoralsearch.in/) पर जाएं। 
2- पेज पर दो विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें आप अपनी जानकारी और ईपीआईसी नंबर द्वारा अपना नाम खोज सकते हैं। 
3- विवरण द्वारा खोज विकल्प का चयन करके, अपना नाम, पिता/पति का नाम, आयु, जन्मतिथि और लिंग दर्ज करें। 
4- लॉग इन करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करना होगा। 
दूसरा विकल्प यह है कि आप अपना ईपीआईसी नंबर दर्ज करें और अपनी जानकारी खोजें। इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपना ईपीआईसी नंबर और साथ ही अपना राज्य दर्ज करना होगा। 
5- वेबसाइट पर जानकारी भरने के बाद आपको इन दोनों विकल्पों के अंत में कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको मालूम चल जाएगा कि आपका नाम है या नहीं। 

एसएमएस के जरिए भी पता कर सकते हैं
  • मोबाइल के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको मोबाइल के मैसेज में ईपीआईसी (EPIC) लिखना होगा। 
  •  इसके बाद अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर लिखें। ये सुविधा उन्हीं के लिए है, जिनके पास वोटर आईडी कार्ड है। 
  • इसके बाद इस मैसेज को 9211728082 या 1950 पर भेजे दें। 
  •  आप अपना मतदान केंद्र नंबर और साथ ही अपना नाम अपने फोन के डिस्प्ले पर देख सकते हैं। 
  •  यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं आता है, तो आपको 'कोई रिकॉर्ड नहीं मिला' प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। 

मोबाइल एप से भी पता कर सकते हैं
आप अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) डाउनलोड कर लीजिए। यहां आप अपने विधानसभा क्षेत्र और खुद का नाम दर्ज करके ये पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? इसी एप के जरिए आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed