फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022 PM Narendra Modi Rallies Slams Congress AAP Rahul Gandhi Latest News Update

गुजरात चुनाव: PM मोदी- कांग्रेस सरकार में राज्य में दंगे-कर्फ्यू आम थे, असामाजिक तत्वों को मिलता था संरक्षण

Wed, 23 Nov 2022 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 09:10 PM IST
सार

मेहसाणा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 20 सालों में गुजरात बहुत बदल गया है। आज की पीढ़ी नहीं जानती कि गुजरात ने किस कमी का सामना किया है। इस पीढ़ी ने कमी नहीं देखी है। इसके लिए पिछली पीढ़ी ने कड़ी मेहनत की है। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 PM Narendra Modi Rallies Slams Congress AAP Rahul Gandhi Latest News Update
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है, यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। कांग्रेस ने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मेहसाणा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 20 सालों में गुजरात बहुत बदल गया है। आज की पीढ़ी नहीं जानती कि गुजरात ने किस कमी का सामना किया है। इस पीढ़ी ने कमी नहीं देखी है। इसके लिए पिछली पीढ़ी ने कड़ी मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संसदीय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करने की उनकी कोशिशें सराहनीय हैं। राजस्थान के कोटा से सांसद बिरला बुधवार को 60 साल के हो गए हैं।

कांग्रेस सरकार में डर के साये में रहते थे लोग: मोदी
वडोदरा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब  कांग्रेस सत्ता में थी तो गुजरात के लोग डर के साये में रहते थे, क्योंकि पार्टी द्वारा असाजिक तत्वों को संरक्षण दिया जाता था। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लंबे शासन के दौरान गुजरात में दंगे और कर्फ्यू आम थे। भाजपा पिछले 27 वर्षों से राज्य की सत्ता में है। 


वडोदरा में दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा। मोदी ने आगे कहा, आज की युवा पीढ़ी को पता नहीं होगा कि दो दशक पहले (गुजरात की) क्या स्थिति थी..दंगे और कर्फ्यू आम थे। असामाजिक तत्व बिना किसी डर के लोगों को आतंकित करते थे। उन्हें खुली छूट दी गई ती। वह कांग्रेस की नीति थी। ऐसे तत्वों को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाता था। नरेंद्र मोदी साल 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
 
उन्होंने दावा किया कि ऐसी ही स्थिति अभी भी उन राज्यों में है, जहां कांग्रेस सत्ता में है। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचमहल जिले से सटे नवनिर्मित पावागढ़ मंदिर का उद्घाटन किया था। उसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसे पूजा स्थलों को विकसित करने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed