फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 palitana assembly seat result profile and history news in hindi

Palitana Assembly Seat: इस सीट पर BJP ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, जानें पालिताणा का चुनावी इतिहास

Mon, 19 Dec 2022 06:40 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 06:40 PM IST
सार

भाजपा ने भीखाभाई बरैया को टिकट दिया था। इस चुनाव में बरैया ने कांग्रेस ने प्रवीणभाई राठौड़ को 27,577 वोटों से हरा दिया। बसपा उम्मीदवार समेत चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।  

विज्ञापन
gujarat election 2022 palitana assembly seat result profile and history news in hindi
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में भावनगर जिले की पालिताणा विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है। इस बार भाजपा ने भीखाभाई बरैया को टिकट दिया था। इस चुनाव में बरैया ने कांग्रेस ने प्रवीणभाई राठौड़ को 27,577 वोटों से हरा दिया। बसपा उम्मीदवार समेत चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।
विज्ञापन


इस सीट पर भाजपा ने छह तो कांग्रेस ने पांच चुनाव जीते हैं। इसके अलावा सीपीआई, जनता दल एवं निर्दलीय उमीदवार को भी यहां एक-एक बार जीत हासिल हुई है। 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भीखाभाई रावजीभाई बरैया ने कांग्रेस के प्रवीणभाई जिनाभाई राठौड़ को 14 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 13 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे प्रवीणभाई जिनाभाई राठौड़ ने भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह सरवैया को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट बरकरार रखा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक भीखाभाई रावजीभाई बरैया को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने प्रवीणभाई जिनाभाई राठौड़ को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से जीणाभाई परशोत्तमभाई खेनी मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में भावनगर जिले की 6 सीट पर जीती थी भाजपा
पालिताणा सीट, भावनगर जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से छह सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed