फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Modasa Assembly Seat Profile And History

Modasa Assembly Seat: इस सीट पर दस साल बाद खिला कमल, जानें मोडासा सीट के चुनावी समीकरण

Mon, 02 Jan 2023 08:40 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 02 Jan 2023 08:40 AM IST
सार

Gujarat Election 2022: मोडासा सीट पर भाजपा के भिखुसिंहजी चतुरसिंहजी परमार ने कांग्रेस के राजेन्द्रसिंह शिवसिंह ठाकोर को 34,788 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 98,475 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 63,687 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Modasa Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


अरावली जिले की मोडासा विधानसभा सीट पर भाजपा के भिखुसिंहजी चतुरसिंहजी परमार ने कांग्रेस के राजेन्द्रसिंह शिवसिंह ठाकोर को 34,788 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 98,475 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 63,687 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी प्रोफेसर राजेन्द्रसिंह हिंमतसिंह परमार को 14,771 वोट मिले जो कुल वोट का महज 7.95 फीसदी रहा। यहां आप और सीपीएम के उम्मीदवार समेत दस की जमानत जब्त हो गई। सीपीएम उम्मीदवार डाह्याभाई रामाभाई जादव को केवल 1,044 वोट मिले। वहीं, नोटा को यहां 2,585 वोट मिले।
विज्ञापन


अरावली जिले की सभी सीटों पर भाजपा विजयी
मोडासा सीट अरावली जिले में आने वाली तीन सीटों में से एक है। इस जिले में कुल तीन ही सीटें हैं। इस विधानसभा चुनाव में जिले की तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को मिली थी जीत
मोडासा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 2017 में कांग्रेस ने राजेन्द्रसिंह शिवसिंह ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को महज 1,640 वोटों से हराया था। यहां कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। राजेंद्रसिंह 2012 में भी यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। वहीं, इससे पहले लगातार चार बार 1995, 1998, 2002 और 2007 में मोडासा सीट पर भाजपा के दिलीपसिंह परमार को जीत मिली थी। 1987 में हुए उपचुनाव समेत इस सीट पर अब तक कुल 15 चुनाव हो चुके हैं। इनमें से सात बार कांग्रेस, पांच भाजपा और एक-एक जनता दल (1990), भारतीय जनसंघ (1975) और स्वतंत्र पार्टी (1967) को जीत मिली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed