{"_id":"63a19e9f00c0fa728b6a8bc3","slug":"gujarat-election-2022-khedbrahma-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khedbrahma Assembly Seat: यहां बेहद रोचक मुकाबले में जीती कांग्रेस, नोटा ने जीत-हार में निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Khedbrahma Assembly Seat: यहां बेहद रोचक मुकाबले में जीती कांग्रेस, नोटा ने जीत-हार में निभाई अहम भूमिका
Sun, 01 Jan 2023 04:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:35 PM IST
सार
Gujarat Election 2022: साबरकांठा जिले की खेड़ब्रह्मा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. तुषार अमरसिंह चौधरी ने भाजपा के अश्विन कोतवाल को महज 1,664 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 65,685 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 67,349 वोट मिले।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
साबरकांठा जिले की खेड़ब्रह्मा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. तुषार अमरसिंह चौधरी ने भाजपा के अश्विन कोतवाल को महज 1,664 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 65,685 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 67,349 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस की इस जीत में नोटा की भूमिका भी अहम रही। खेड़ब्रह्म विधानसभा सीट के 7,331 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। ये आंकड़ा जीत-हार के अंतर से काफी ज्यादा है।
आप तीसरे नंबर पर रही
इस चुनाव में तीसरे नंबर आप रही। इसके प्रत्याशी बिपिनचंद्र गामेती को 55,590 वोट मिले जो कुल वोट का 26.96 फीसदी रहा। छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 7,331 वोट मिले।
विज्ञापन
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
खंभालिया सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने अश्विन कोतवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के रमिलाबेन बारा को 11 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी पांच उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।