फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Khambhat Assembly Seat Profile and History

Khambhat Assembly Seat: 32 साल बाद यहां हारी भाजपा, 2017 में नोटा से भी कम रहा था जीत-हार का अंतर

Mon, 19 Dec 2022 11:43 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 11:43 AM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक महेशकुमार कनैयालाल रावल को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस के चिरागकुमार पटेल ने महज 3,711 वोटों से जीते।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Khambhat Assembly Seat Profile and History
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


आणंद जिले की खम्भात सीट भाजपा के नजरिए से महत्वपूर्ण रही है। ये सीट राज्य की उन सीटों में शुमार है जहां पार्टी ने 1990 से लेकर अब तक हुए सभी चुनाव जीते हैं। इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक महेशकुमार कनैयालाल रावल को मैदान में उतारा था। हालांकि, इस बार उन्हें कांग्रेस के चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल ने महज 3,711 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार महेश कुमार रावल ने कांग्रेस के खुशमान भाई पटेल को महज 2318 वोटों से हराया था। हालांकि, भाजपा की इस जीत में नोटा की भूमिका भी निर्णायक रही। नोटा को 2731 वोट पड़े जबकि हार का अंतर इससे कम था।  इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे संजय कुमार पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार संदीप सिंह चुडासमा को शिकस्त दी थी। 

पिछला चुनाव कम अंतर से जीतने पर भी टिकट नहीं काटा गया था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक महेशकुमार कनैयालाल रावल को मैदान में उतारा था। हालांकि, रावल पिछला चुनाव हारते हारते बच गाए थे और उनकी जीत में नोटा वोटों ने निर्णायक मदद की थी। कांग्रेस ने चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से अरुणकुमार गोहिल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में आणंद जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
खम्भात सीट, आणंद जिले में आने वाली सात विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed