फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Karjan Assembly Seat Profile and History

Karjan Assembly Seat: 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीते MLA ने बदल लिया था पाला, जानें इस बार क्या रहा नतीजा

Mon, 19 Dec 2022 11:13 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

वडोदरा जिले की करजन सीट कांग्रेस के नजरिए से महत्वपूर्ण है। यहां अबकी बार कांग्रेस ने  प्रीतेश पटेल (पिंटू) को उतारा था। प्रीतेश पटेल को भाजपा के ईश्वरभाई पटेल ने 26,306 वोटों से हराया।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Karjan Assembly Seat Profile and History
कांग्रेस, भाजपा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


वडोदरा जिले की करजन सीट कांग्रेस के नजरिए से महत्वपूर्ण है। यहां अबकी बार कांग्रेस ने  प्रीतेश पटेल (पिंटू) को उतारा था। प्रीतेश पटेल को भाजपा के ईश्वरभाई पटेल ने 26,306 वोटों से हराया।  
विज्ञापन


ये सीट राज्य की उन 77 सीटों में शुमार थी जिनमें 2017 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। हालांकि 2020 में राज्यसभा चुनाव से पहले इसके विधायक अक्षय कुमार पटेल ने पाला बदल लिया। पटेल बाद में भाजपा की टिकट पर उपचुनाव जीते। इस बार भी कांग्रेस को हार नसीब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने पिछले चुनाव हारने वाले अक्षय कुमार पटेल पर एक बार फिर विश्वास जताया था। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अक्षय ने इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश भाई पटेल को महज 3,564 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 

2020 में कांग्रेस विधायक ने बदल लिया पाला
2017 में कांग्रेस की टिकट पर जीतकर आए अक्षय कुमार पटेल ने 2020 में गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। इस्तीफे के बाद हुए उप चुनाव में अक्षय ने इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता। इस चुनाव में उन्होने कांग्रेस के कीर्ति सिंह जडेजा को 16 हजार वोटों से हराया। 
 
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे सतीश भाई पटेल ने तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कुमार पटेल को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस से आए अक्षय को भाजपा की टिकट मिली 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेल को मैदान में उतारा था। अक्षय 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने प्रीतेश पटेल (पिंटू) को अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से परेश पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।


2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट 
करजन सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed