फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Kankrej Assembly Seat Profile and History

Kankrej Assembly Seat: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के भाई ने इस सीट पर दर्ज की जीत, जानें यहां के पुराने नतीजे

Fri, 16 Dec 2022 03:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 16 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

भाजपा ने कीर्ति सिंह वाघेला को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा था। इस बार कीर्ति अपनी सीट बचाने में नाकाम रहीं। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के अमृतजी मोतीजी ठाकोर ने महज 5,295 वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Kankrej Assembly Seat Profile and History
जगदीश ठाकोर

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


बनासकांठा जिले की कांकरेज सीट पर भाजपा ने कीर्ति सिंह वाघेला को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा था। इस बार कीर्ति अपनी सीट बचाने में नाकाम रहीं। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के अमृतजी मोतीजी ठाकोर ने महज 5,295 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


इस सीट के समीकरण की बात करें तो ये भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण रही है क्योंकि पिछले सात चुनावों से इन्हीं दोनों के बीच मुकाबला रहा है। इस सीट पर 1967 में पहली बार चुनाव हुए थे। 1995 से लेकर अब तक हुए सात चुनाव में भाजपा ने तीन तो कांग्रेस ने चार चुनाव जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने 2012 का चुनाव हारने वाली कीर्ति सिंह वाघेला को टिकट दिया था। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कीर्ति ने इस चुनाव को जीत लिया। उन्होंने कांग्रेस के दिनेश जी जलेरा को आठ हजार वोटों से हराया था। 
 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे धारसी भाई खानपुरा ने भाजपा की कीर्तिसिंह प्रभातसिंह वाघेला को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस ने जगदीश ठाकोर के भाई को टिकट दिया था
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक कीर्तिसिंह प्रभातसिंह वाघेला को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के सगे भाई अमृतजी मोतीजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। आम आदमी पार्टी ने मुकेश ठक्कर को मैदान में उतारा था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में बनासकाठा जिले में कांग्रेस को मिली थी बढ़त 
कंकरेज सीट, बनासकांठा जिले में आने वाली नौ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की नौ में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। वहीं, वडगाम सीट से निर्दलीय जिग्नेश मेवानी जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed