फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 kadi assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Kadi Assembly Seat: यहां से पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल रह चुके हैं विधायक, जानें इस बार क्या रहे नतीजे

Fri, 16 Dec 2022 01:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 16 Dec 2022 01:07 PM IST
सार

इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी को मैदान में उतारा था। सोलंकी ने कांग्रेस के प्रवीणभाई परमार को 28,194 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अब तक हुए 14 चुनाव में से भाजपा को छह और कांग्रेस को छह चुनाव में जीत हासिल हुई है। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 kadi assembly seat chunav result profile and history news in hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 गुजरात चुनाव में महेसाणा जिले की कादी विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक है। ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी को मैदान में उतारा था। सोलंकी ने कांग्रेस के प्रवीणभाई परमार को 28,194 वोटों के बड़े अंतर से हराया।   
विज्ञापन


इस सीट के सियासी महत्व पर नजर डालें तो भाजपा के दिग्गज नेता व राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं। 1995 से लेकर 2007 के बीच पटेल ने इस सीट पर चार चुनाव जीते हैं। अब तक हुए 14 चुनाव में से भाजपा को छह और कांग्रेस को छह चुनाव में जीत हासिल हुई है। 
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को महज 7,746 वोटों से हराया था। इस चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे रमेशभाई चावड़ा ने भाजपा उम्मीदवार हीतू कनोडिया को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने मौजूदा विधायक को टिकट दिया 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने प्रवीणभाई गणपतभाई परमार को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से हरगोवन करसनदास डाभी मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 
2017 में मेहसाणा जिले की 5 सीटों पर जीती थी भाजपा
कडी सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।


इस बार क्या रहे गुजरात के नतीजे?
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed