{"_id":"6372f74a3ffe0c30c7689fa6","slug":"gujarat-election-2022-father-chhotu-vasava-files-nomination-against-son-mahesh-vasava-from-jhagadia-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022: सियासी मैदान में बेटे के सामने बाप ने ठोंकी ताल, झगड़िया विधानसभा सीट पर आया ट्विस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election 2022: सियासी मैदान में बेटे के सामने बाप ने ठोंकी ताल, झगड़िया विधानसभा सीट पर आया ट्विस्ट
Tue, 15 Nov 2022 10:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:43 AM IST
सार
पिता छोटू वसावा और निर्दलीय उम्मीदवार महेश वसावा के मैदान में उतरने के बाद इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। दरअसल, छोटू वसावा लगातार सात बार से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन
महेश वसावा-छाेटूभाई वसावा
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। नामांकन भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, एक सीट ऐसी है, जहां बेटे के सामने चुनावी मैदान में बाप ने ही ताल ठोंक दी है।
विज्ञापन
दरअसल, गुजरात की झगड़िया विधानसभा सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मदीवार व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा के खिलाफ उनके पिता व पार्टी संस्थापक छोटूभाई वसावा ने नामांकन दाखिल किया है। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन
रोचक हुआ मुकाबला
पिता छोटू वसावा और निर्दलीय उम्मीदवार महेश वसावा के मैदान में उतरने के बाद इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। दरअसल, छोटू वसावा लगातार सात बार से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उनके बेटे महेश वसावा को मैदान में उतारा है। महेश 2017 में डेडियापाड़ा सीट से चुनाव लड़े तो और जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
कोई मुझसे झगड़िया नहीं छीन सकता
अपने नामांकन पर छोटू वसावा ने कहा कि भाजपा को टक्कर देने वाला कोई नहीं है। इसलिए वह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा आदिवासियों की लड़ाई वह जारी रखेंगे और कोई मुझसे झगड़िया विधानसभा सीट छीन नहीं सकता है। अपने बेटे के खिलाफ उतरने पर उन्होंने कहा, एक परिवार के चार सदस्य चार सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं महेश वसावा का कहना है कि मैंने बीटीपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। मैं यह कह सकता हूं कि हमारी पार्टी कई सीटें जीतने जा रही है। अपने पिता के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा, हर किसी को नामांकन दाखिल करने का अधिकार है।