फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Anklav Assembly Seat Profile and History

Anklav Assembly Seat: कांग्रेस ने इस सीट पर लगाई जीत की हैट्रिक, इस बार जीतते-जीतते हारी भाजपा

Sat, 10 Dec 2022 05:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 10 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। यहां के मौजूदा विधायक कांग्रेस के अमित चावड़ा हैं। 2022 चुनाव के लिए कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अमित चावड़ा को मैदान में उतारा था। भाजपा ने गुलाबसिंह पढियार को अपना प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Anklav Assembly Seat Profile and History
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


 आणंद जिले की अन्कलाव सीट राज्य की मुख्य विपक्षी कांग्रेस के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण थी। ये सीट राज्य की उन सीटों में शुमार है जिनमें पार्टी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा विधायक अमित चावड़ा नें भाजपा के गुलाबसिंह पढियार को महज 2,729 वोटों से शिकस्त दी। 2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। यहां के मौजूदा विधायक कांग्रेस के अमित चावड़ा हैं जो तीन चुनाव लगातार जीत चुके हैं। भाजपा को यहां अभी तक कोई जीत हासिल नहीं हुई है। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अमित चावड़ा ने भाजपा के हंसाकु वर्बा राज को 33 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे अमित चावड़ा ने भाजपा उम्मीदवार जशवंत सिंह सोलंकी को शिकस्त दी थी। 

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अमित चावड़ा को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने गुलाबसिंह पढियार को अपना प्रत्याशी बनाया । आम आदमी पार्टी की ओर से गजेन्द्रसिंह राज मैदान में हैं। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।


2017 में आणंद जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
अंकलाव सीट, आणंद जिले में आने वाली सात विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed