फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2022 Amit Shah holds meeting BJP leaders workers review preparations

Gujarat Election: भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं संग अमित शाह ने बनाई रणनीति, पीएम मोदी से इस दिग्गज ने की मुलाकात

Sat, 22 Oct 2022 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 08:23 PM IST
सार

बैठक में गुजरात भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सीआर पाटिल व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। इसमें दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता-कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
gujarat election 2022 Amit Shah holds meeting BJP leaders workers review preparations
वलसाड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/वीडियो ग्रैब/ बीजेपी गुजरात

विस्तार

गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए अब तक तारीखों का एलान नहीं किया गया है। उधर, चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इस बैठक में गुजरात भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सीआर पाटिल व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। इसके अलावा बैठक में दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता-कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद शाह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दक्षिण गुजरात क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जोन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान चुनाव की सूक्ष्म योजना से लेकर बूथ प्रबंधन, विजय जुलूस तक पर चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने दक्षिण गुजरात से शुरुआत की है और रविवार को वह वडोदरा के मध्य क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के विवरण के मुताबिक, पाटिल और मुख्यमंत्री भी कल बैठक में मौजूद रहेंगे। 
  
चुनाव आयोग ने 14 अक्तूबर को कहा था कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।   

प्रधानमंत्री से मिले पाटीदार समुदाय के नेता नरेश पटेल
गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार नेता और श्री खोदलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसको लेकर गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने कहा कि इस बैठक से आगामी चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को मदद मिलेगी। 

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में नरेश पटेल के साथ खोदलधाम ट्रस्ट के ट्रस्टी रमेश तिलारा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी से सद्भावना यात्रा को लेकर बात की। तिलारा ने कहा, प्रधानमंत्री को कोदलधाम ट्रस्ट का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 

सी.आर. पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा कार्यकर्ता खुद बहुत मजबूत हैं। लेकिन यदि खोदलधाम ट्रस्ट जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक और धार्मिक संस्थान के प्रमुख ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की है, तो मेरा मानना है कि आगामी चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 


श्री खोदलधाम ट्रस्ट राजकोट जिले के कागवाड़ में मां खोदियार के मंदिर का प्रबंधन करता है। मां खोदियार, लेउवा पटेल समुदाय की संरक्षक देवता हैं। माना जाता है कि संख्यात्मक रूप से पटेलों का पाटीदार समुदाय में काफी प्रभाव है। हालांकि, उन्होंने अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखी है।  उनके राजनीति में आने की अटकलें महीनों से लग रही थीं। जिसके बाद जून में उन्होंने घोषणा की थी कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed