फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Akota Assembly Seat Profile and History

Akota Assembly Seat: 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए, इस सीट पर BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक

Sat, 10 Dec 2022 05:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 10 Dec 2022 05:33 PM IST
सार

वडोदरा जिले की अकोटा विधानसभा सीट में सत्ताधारी भाजपा ने अब तक हुए तीनों चुनाव जीते हैं। ये सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Akota Assembly Seat Profile and History
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


वडोदरा जिले की अकोटा विधानसभा सीट सत्ताधारी भाजपा के लिए काफी अहम थी। उसने यहां अब तक हुए तीनों चुनाव जीते हैं। 2012 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुए थे जो 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर भाजपा ने अबकी बार चैतन्य देसाई को टिकट दिया था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रुत्विज दिलीपभाई जोशी को 77,753 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने सीमाबेन मोहिले को मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत चव्हाण को 57 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे सौरभ पटेल ने कांग्रेस के ललितभाई पटेल को शिकस्त दी थी। 

दूसरे चरण में हुई थी यहां वोटिंग 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक सीमाबेन मोहिले का टिकट काट दिया था। मोहिले की जगह भाजपा ने चैतन्य मकरंदभाई देसाई को मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने ऋत्वीज दिलीपभाई जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया। आम आदमी पार्टी की ओर से शशांक खरे मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।


2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट 
अकोटा सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed