राहुल ने किया पीएम से सवाल- 22 वर्षों में गुजरात की जनता के लिए क्या किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पिछले 22 सालों में गुजरात में सिर्फ 5-10 लोगों का ही विकास हुआ है। मोदी जी और रुपाणी ने गुजरात में एकतरफा ही विकास किया है। गुजरात के लोगों को उनका अधिकार नहीं मिला है।
राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी अगर सी प्लेन में उड़ता चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है, बल्कि ये अच्छी बात है। असली सववाल ये है कि मोदी जी ने पिछले 22 सालों में गुजरात की जनता के लिए किया क्या है?
इसके बाद अपने मंदिर दौरों के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि वह गुजरात के जिस भी मंदिर में गए, वहां से उन्होंने गुजरात के लोगों के सुनहरे भविष्य की कामना की। राहुल ने यह भी पूछा कि मंदिर में किसी का जाना मना है क्या?
राहुल गांधी का 14वां सवाल- ऊना की घटना पर PM मोदी क्यों हैं मौन, जवाबदेही लेगा कौन?
पाटीदारों को आरक्षण देने की बात पर राहुल ने कहा कि वह कानून के दायरे में आरक्षण देंगे जिसे आयोग द्वारा मंजूरी दी जाएगी। राहुल ने यह भी कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो सभी फैसले लोगों को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे। एक पत्रकार के सवाल पर राहुल ने यह भी कहा कि जहां मौका मिलता है वहां मंदिर जाता हूं, केदारनाथ भी गया था, वो क्या गुजरात में है?
बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात के लोग समझदार हैं, देख रहे हैं कि पीएम भ्रष्टाचार पर बात नहीं कर रहे। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए जो कहा था वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इससे पहले मंगलवार (12 दिसंबर) की सुबह राहुल गुजरात के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे। अहमदाबाद में स्थित इस मंदिर की स्थापना महंत नरसिंह दास ने की थी, यह मंदिर तकरीबन 150 साल पुराना है।
राहुल गांधी कल ही 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 60वें अध्यक्ष बने हैं। चुनाव के लिए उनके खिलाफ कोई खड़ा ही नहीं हुआ था। वे गांधी-नेहरू परिवार से छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें पार्टी प्रमुख होंगे। 16 दिसंबर को उनकी ताजपोशी होनी है।
Jahan mauka milta hai vahan mandir jaata hoon, Kedarnath bhi gaya tha, vo kya #Gujarat mein hai?: Rahul Gandhi on ppl linking his temple visits to #GujaratElection2017 pic.twitter.com/gIpheAV9t2
— ANI (@ANI) December 12, 2017
#Gujarat: Congress President Rahul Gandhi visits Jagannath Temple in Ahmedabad pic.twitter.com/Rxv33VdI0i
— ANI (@ANI) December 12, 2017
पहले गए थे जगन्नाथ मंदिर
पुलिस की तरफ से सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा गया था कि यह फैसला लोगों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। खबरों के मुताबिक, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी रोड शो की इजाजत नहीं मिली।