फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election 2017 live result: aurangzeb and archbisap issues not working for congress

गुजरात विधान सभा चुनाव परिणाम: आर्कबिशप, औरंगजेब और जनेऊ भी नहीं आ सके कांग्रेस के काम

Mon, 18 Dec 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election 2017 live result: aurangzeb and archbisap issues not working for congress

गुजरात चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के निकट पहुंच चुकी है। मौजूदा रुझानों के अनुसार लगातार 22 साल से सत्ता में मौजूद भाजपा का गुजरात में एक बार फिर मजबूती के साथ सत्ता में लौटने का रास्ता साफ हो चुका है।

विज्ञापन


इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि तमाम प्रयासों के बाद भी गुजरात में कांग्रेस का कोई बड़ा दांव नहीं चल सका। न हार्दिक उसके काम आ सके और न कोई और।

बड़ी बात ये है कि चुनाव में बहुत तेजी से उछला आर्कबिशप, औरंगजेब और जनेऊ का मुद्दा भी कांग्रेस के किसी काम नहीं आ सका। वहीं भाजपा के सारे दांव इस दौरान सफल साबित हुए, मोदी ने मणिशंकर अय्यर के 'नीच' वाले बयान को प्रमुखता से उठाया जिसका फायदा उसे चुनाव में भी मिला। 

विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ गया मणिशंकर अय्यर का बयान

Gujarat election 2017 live result: aurangzeb and archbisap issues not working for congress

चुनाव के दौरान राजधानी गांधीनगर के प्रधान पादरी (आर्चबिशप) ने बीते 23 नवंबर को ईसाई समुदाय को चिट्ठी लिखकर संबोधित कियाा था जिसमें उन्होंने अपने समुदाय के साथ ही गुजरात की जनता से राष्ट्रवादी ताकतों से देश को खतरा बताते हुए उन्हें हराने की अपील की थी।

आर्चबिशप थॉमस मैक्वान के इस बयान को जहां भाजपा ने मुद्दा बनाते हुए उनके बहाने को कांग्रेस को घेर लिया था वहीं चुनाव आयोग ने भी उन्हें नोटिस जारी किया था। आर्चबिशप का ये मुद्दा चुनावों के दौरान काफी उछला, माना जा रहा है कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ा है, उनके इस बयान की वजह से ही हिंदू वोटरों का भाजपा के पक्ष में एकतरफा ध्रूवीकरण हुआ।

दूसरी ओर सोमनाथ के मंदिरों में दर्शनों के दौरान राहुल गांधी की जनेऊ का मुद्दा भी बहुत उछला। भाजपा ने राहुल की हिंदुत्ववादी छवि पर उंगली उठाई तो कांग्रेस की ओर से उनकी एक पुरानी जनेऊ वाली फोटो जारी कर हिंदू वोटरों को लुभाने का प्रयास किया गया लेकिन ये दांव भी कांग्रेस के काम नहीं आ सका।

इसी के अलावा राहुल गांधी की ताजपोशी के दौरान मणिशंकर अय्यर द्वारा की गई औरंगजेब वाली टिप्पणी ने भी गुजरात चुनावों में माहौल बनाने का काम किया। हालांकि औरंगजेब के नाम का इस्तेमाल मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी की ताजपोशी को सही ठहराने के लिए किया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ही कांग्रेस के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर लिया। नतीजतन कांग्रेस के तीनों बड़े मुद्दे उसी के खिलाफ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed