फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2017: Hardik Patel said Exit Polls results false doubts on EVM

हार्दिक पटेल बोले- EVM में गड़बड़ी करेगी बीजेपी, वर्ना नहीं जीत पाएगी

Mon, 18 Dec 2017 07:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Election 2017: Hardik Patel said Exit Polls results false doubts on EVM
हार्दिक पटेल

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने में अब 48 घंटे से भी कम का वक्त रह गया है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की धड़कनें तेज हो गई है। हालांकि, दोनों राज्यों में एग्जिट पोल ने बीजेपी सरकार बनने की संभावना जताई है। गुजरात में बीजेपी जहां सत्ता वापसी की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी हार मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


पाटीदार आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस की जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने EVM में आशंका की गड़बड़ी जताई है। हार्दिक ने ट्वीट में लिखा है कि बीजेपी चुनाव हार रही है, लेकिन शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है। उन्होंने आगे लिखा है कि अगर बीजेपी EVM में गड़बड़ी नहीं करती है तो 82 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव: रिजल्ट से पहले मंदिर पहुंचे हार्दिक पटेल, भगवान से की ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे ट्वीट में हार्दिक ने लिखा है कि गुजरात में बीजेपी की हार का मतलब पार्टी का पतन है। लेकिन EVM में गड़बड़ी करके बीजेपी गुजरात में चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हार जाएगी, ताकि कोई EVM पर प्रश्न ना उठाए।


हार्दिक ने कहा कि मुझे लगता है कि एग्जिट पोल गलत होंगे। अगर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी तो बीजेपी हार जाएगी। मुझे ईवीएम पर 100 प्रतिशत शक है।

गुजरात चुनाव: 6 मतदान केन्द्रों पर दोबारा होगी वोटिंग, 10 जगह होगी VVPAT से मतगणना

हार्दिक ने सवाल उठाया कि VVPATs का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? इसका इस्तेमाल जहां भी दिक्कत हो वहां वोटों की गिनती आराम से हो इसलिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का पक्ष नहीं समझ पा रहा हूं।

हार्दिक ने राहुल के अध्यक्ष चुने जाने पर उनको बधाई दी है। हार्दिक ने कहा है कि आदरणीय राहुल जी को कोंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, आप मज़बूत विपक्ष बनकर जनता के मुद्दे उठाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed