फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat elecitons BJP release its first seventy candidate list CM rupani will fight from rajkot west

गुजरात चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, राजकोट पश्चिम से लड़ेंगे CM रूपानी

Fri, 17 Nov 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
gujarat elecitons BJP release its first seventy candidate list CM rupani will fight from rajkot west

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए चल रही कश्मकश का दौर खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने काफी माथापच्ची के बाद अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 70 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में मुख्य नाम है सीएम विजय रूपानी का है, जो कि राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नितिनभाई पटेल मेहसाणा से, जीतूभाई वागानी भावनगर पश्चिम से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा अंजार से श्री वासणभाई आहिर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं वाव से श्री शंकरभाई चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। थराद से श्री परबतभाई पटेल को टिकट दिया गया है। दीयोदर श्री केशाजी चौहाण पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


दरअसल, भारी संख्या में विधायकों की टिकट काटने में भाजपा असमंजस में चल रही है। बताया जा रहा है कि ऐसे करीब 42 विधायकों सूची तैयार की गई और यही कारण था कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें लिस्ट


बता दें कि राज्य में चुनाव दो चरणों में होना है, जिनके लिए तारीख 9 और 14 दिसंबर रखी गई है, वहीं मतगणना 18 दिसंबर को होनी है। इस बार भी चुनावी लड़ाई देश की दोनों बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

कांग्रेस के पक्ष से देखा जाए तो उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी दोनों के लिए गुजरात चुनाव साख बन गया है। ऐसा इसलिए पार्टी अपने राजनीतिक संघर्ष को खत्म करने के मूड में है। राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करीब तय मानी जा रही है, इसलिए उनके लिए भी चुनाव काफी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed