{"_id":"626dfb80c2bfbb75c067bed3","slug":"gujarat-day-night-marathon-was-organized-in-surat-to-mark-gujarat-state-formation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात स्थापना दिवस: सीएम भूपेंद्र पटेल ने पाटन में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र और इंडोर डायनासोर गैलरी का उद्घाटन किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात स्थापना दिवस: सीएम भूपेंद्र पटेल ने पाटन में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र और इंडोर डायनासोर गैलरी का उद्घाटन किया
Sun, 01 May 2022 11:46 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 May 2022 11:46 AM IST
सार
गुजरात राज्य की स्थापना एक मई 1960 को हुई थी। भाषा के आधार पर गुजरात को बॉम्बे प्रांत से अलग किया गया था। बॉम्बे प्रांत में गुजराती और मराठी भाषी लोग रहते थे।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज गुजरात का 62वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दीं। वहीं आज इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी के साथ पाटन में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र और इंडोर डायनासोर गैलरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व संध्या पर सूरत में हुआ नाइट मैराथन का आयोजन
गुजरात स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सूरत में खेल-संस्कृति एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में 'नो-ड्रग्स, सेफ, फिट एंड स्मार्ट सिटी' के संदेश के साथ एक नाइट मैराथन का आयोजन किया गया। शहर के युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन के दौरान 5, 10 और 21 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ने वाले धावकों के लिए कुल 13.50 लाख रुपए पुरस्कार की राशि रखी गई थी। मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। हम 'उड़ता गुजरात' नहीं हैं, ड्रग डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
गुजरात की स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि गुजरात दिवस पर, राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। महात्मा गांधी व सरदार पटेल की धरती, विकास के मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां के प्रगतिशील लोगों और उद्यमियों ने पूरे विश्व में गुजरात और भारत की विशेष पहचान बनाई है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि गुजरात के स्थापना दिवस पर, गुजरात के लोगों को मेरी बधाई। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और कई अन्य महान लोगों के आदर्शों से प्रेरित होकर, गुजरात के लोगों को उनकी विविध उपलब्धियों के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। आने वाले वर्षों में गुजरात प्रगति करता रहे।