Gujarat: शराब तस्करों की कार ने पीसीआर वैन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत; एक घायल
Gujarat: पुलिस के मुताबिक, पीछा करने के दौरान पीसीआर वैन ने देसी शराब ले जारी तेज रफ्तार कार को ओवरटेक किया। जैसे ही पुलिस के वाहन ने कार को रोकने की कोशिश की। वह वैन से टकरा गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में अवैध शराब ले जा रही कार ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की वैन को टक्कर मार दी। जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और उसका सहकर्मी घायल हो गया। पीसीआर वैन कार का पीछा कर रही थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात हुई। कार में दो शराब तस्कर यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे (पीसीआर वैन को टक्कर मारने के बाद) वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है। अहमदाबाद (ग्रामीण) की पुलिस प्रभारी मेघा टिवार ने बताया, घटना तब हुई जब पीसीआर वैन दसक्रोई तालुका के कांभा गांव के पास गश्त कर रही थी।
उन्होंने बताया कि पीछा करने के दौरान पीसीआर वैन ने देसी शराब ले जारी तेज रफ्तार कार को ओवरटेक किया। जैसे ही पुलिस के वाहन ने कार को रोकने की कोशिश की। वह वैन से टकरा गई। वैन में सवार एक प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) का एक जवान घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
टिवार ने बताया कि निनामा ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। जबकि घायल जवान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने देसी शरीब बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत 14 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।