{"_id":"603e2f456c81f149c607f12d","slug":"gujarat-congress-president-amit-chavda-and-state-congress-legislative-party-leader-paresh-dhanani-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने दिया इस्तीफा
Tue, 02 Mar 2021 05:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने दिया इस्तीफा
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि स्थानीय निकाय के चुनाव में करारी हार के बाद दोनों नेताओं ने आलाकमान के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे आज स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
वहीं इस्तीफा देने के बाद चावड़ा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम हमारी उम्मीदों के विपरीत हैं। हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं यहां पार्टी अध्यक्ष के रूप में इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हम आगे भी लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Gujarat Congress president Amit Chavda and state Congress Legislative Party leader Paresh Dhanani resign
— ANI (@ANI) March 2, 2021