{"_id":"65aa4cd3c12d6f54b4045bc0","slug":"gujarat-congress-mla-c-j-chavda-resigns-party-count-down-to-fifteen-in-assembly-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका; MLA सीजे चावड़ा का इस्तीफा, सदन में पार्टी के विधायक घटकर 15 हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका; MLA सीजे चावड़ा का इस्तीफा, सदन में पार्टी के विधायक घटकर 15 हुए
Fri, 19 Jan 2024 03:54 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:54 PM IST
सार
तीन बार के विधायक सीजे चावड़ा ने स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा किया।
विज्ञापन
सीजे चावड़ा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सीजे चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अब सदन में पार्टी की संख्या घटकर 15 हो गई है।
चावड़ा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसामा जिले के विजापुर से चुने गए थे, लेकिन भाजपा ने यहां जीत हासिल की थी। तीन बार के विधायक सीजे चावड़ा ने स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। चावड़ा 2002 में पहली बार गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2012 में वह उत्तर गांधीनगर से चुने गए थे। 2022 में चावड़ा ने अपनी सीट बदल ली, जिसके बाद वे विजापुर से चुने गए।
इस्तीफा देने के कारमों का किया खुलासा
इस्तीफा देने के बाद सीजे चावड़ा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। मैं 24 वर्षों तक कांग्रेस में रहा। इस्तीफा देने का कारण यह है कि जब पूरा देश राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है, इसमें शामिल होने की बजाय पार्टी का जो रुख है उसने मुझे निराश किया है। हमें गुजरात के दो नेताओं पीएम मोदी और अमित शाह के काम और नीतियों का समर्थन करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस में रहकर मैं ऐसा नहीं कर पाया। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया।'
विज्ञापन
चावड़ा उन 17 कांग्रेसी विधायकों में से एक थे, जिन्हें 2022 में गुजरात के लिए चुना गया था। इससे पहले आनंद जिले में खंबत से चिराग पटेल ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद अब सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 15 हो गई है।

#WATCH | Gandhinagar, Gujarat: On his resignation from Congress, Former Congress MLA CJ Chavda says, "I have resigned from Congress. I have worked in the Congress for 25 years... The reason is that when the people of the whole country are joyous because of the Pran Pratishtha at… https://t.co/bW4TQFQpgj pic.twitter.com/XD4XVjMRI5
— ANI (@ANI) January 19, 2024