फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress leaders meet kc Venugopal, push for appointments in state unit and incharge for the state

मुलाकात: वेणुगोपाल से मिले गुजरात कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी जल्द बनाने की मांग की

Wed, 14 Jul 2021 09:57 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 09:57 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेश रावल, विधायक शैलेश परमार और हिम्मत सिंह पटेल, पूर्व सांसद राजू परमार और सागर राइका समेत 10 से अधिक नेताओं ने वेणुगोपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन
Gujarat Congress leaders meet kc Venugopal, push for appointments in  state unit and incharge for the state
केसी वेणुगोपाल

विस्तार

कांग्रेस की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की और राज्य के लिए नये प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नये नेता की जल्द नियुक्ति करने की मांग की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेश रावल, विधायक शैलेश परमार और हिम्मत सिंह पटेल, पूर्व सांसद राजू परमार और सागर राइका समेत 10 से अधिक नेताओं ने वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे गुजरात प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई को बताया कि सभी नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष यह मांग उठाई है कि गुजरात में जल्द नये प्रदेश अध्यक्ष, विधयक दल के नेता और प्रभारी की नियुक्ति की जाए। करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होना है और इसके लिए तैयारी करने के लिए ये नियुक्तियां जल्द से जल्द की जानी जरूरी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से यह भरोसा दिलाया गया है कि अगले एक-दो सप्ताह में गुजरात कांग्रेस के लिए जरूरी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि वेणुगोपाल से मुलाकात के दौरान कुछ नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए आलाकमान को पुराने चेहरों की बजाय किसी नये चेहरे पर विश्वास जताना चाहिए। कांग्रेस सूत्रों का यह भी कहना है कि गुजरात के इन नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा था, हालांकि आलाकमान की तरफ से इन्हें वेणुगोपाल से मिलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुजरात के स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इसी साल मार्च महीने में अमित चावड़ा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद और परेश धनानी ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी तरफ, कोरोना वायरस संक्रमण के बाद पैदा हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव का इसी साल 16 मई को निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed