{"_id":"6265180d29d0451d784ac1f1","slug":"gujarat-congress-leader-kailash-gadhvi-joins-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में कांग्रेस को झटका: कैलाश गाधवी ने पार्टी छोड़ी, आप का दामन थामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में कांग्रेस को झटका: कैलाश गाधवी ने पार्टी छोड़ी, आप का दामन थामा
Sun, 24 Apr 2022 02:57 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:57 PM IST
सार
कैलाश गाधवी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शनिवार को उन्होंने गुजरात आप नेता इसुदान गाधवी के साथ नई दिल्ली में केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
कैलाश गाधवी आप में शामिल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस गुटबाजी और नेताओं की नाराजगी से परेशान है। हार्दिक पटेल की नाराजगी के बीच राज्य कांग्रेस को रविवार को एक और झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गाधवी ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। गाधवी ने कहा कि वह राज्य में अहंकारी भाजपा सरकार से लड़ना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले कैलाश गाधवी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। गाधवी ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा और रोजगार प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कि सत्तारूढ़ सरकार ने अपने 27 साल के शासन के दौरान राज्य को राजनीति की प्रयोगशाला बना दिया था।
विज्ञापन
दिल्ली में आप विधायक और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि यह उत्साहजनक संकेत है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता यहां उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अभी कई नेता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य में हुई परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भूपेंद्र पटेल सरकार पर हमला किया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाएगी।
विज्ञापन