फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress leader Bharatsinh Solanki wife assaults woman for having affair with her husband

Extra Marital Affairs: कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी ने पति से संबंध रखने पर एक महिला से की मारपीट

Fri, 03 Jun 2022 08:27 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Jun 2022 08:27 PM IST
सार

गुजरात कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी ने अपने पति के साथ 'अफेयर' रखने के आरोप में एक महिला की पिटाई की।सोलंकी पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति का दूसरी महिला से संबंध है।

विज्ञापन
Gujarat Congress leader Bharatsinh Solanki wife assaults woman for having affair with her husband
भरत सिंह सोलंकी की पत्नी कथित रूप से पति के साथ संबंध रखने के आरोप में महिला के साथ मारपीट करते हुए। - फोटो : वीडिया स्क्रीन ग्रैब

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे भरत सिंह सोलंकी गुजरात के आणंद में अपने बंगले में एक अन्य महिला के साथ समय बिताते हुए कैमरे में कैद हो गए। कांग्रेस नेता को उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


रेशमा पटेल ने बनवाया वीडियो
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है। भरत सिंह सोलंकी पर रेशमा पटेल ने आरोप लगाया है कि वो अन्य महिला के साथ रिश्ते रखते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच कानूनी लड़ाई भी चल रही है।
विज्ञापन


रेशमा पटेल को खबर मिली थी कि उनके पति महिला के साथ कमरे में बंद हैं। इस बीच रेशमा पटेल कुछ लोगों को साथ लेकर वहां पहुंची और होटल के कमरे में घुस गई। जिसके बाद उन्होंने लड़की को पकड़ लिया और बेरहमी से उसके बाल पकड़ कर कमरे में चारों ओर घुमाने लगी। उन्होंने महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो भी बनवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि रेशमा महिला को कह रही है कि 'तुम मेरे पति के साथ बैठी हो... मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी...' और 'इसका एक वीडियो लो' और 'अपना चेहरा दिखाओ' जैसी अन्य टिप्पणियां वीडियो में सुनी जा सकती हैं। रेशमा पटेल के साथ गए लोग महिला का वीडियो बनाते हैं। महिला किसी तरह से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है, इतने में रेशमा महिला के करीब जाकर उसे एक थप्पड़ जड़ देती हैं। दूसरी ओर, भरत सिंह सोलंकी इसे रोकते नजर आते हैं।

पुराना है विवाद
इस घटना के संबंध में अब तक न तो भरत सिंह सोलंकी और न ही गुजरात कांग्रेस की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। बता दें कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा पटेल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेशमा पटेल और भरत सिंह सोलंकी ने पहले एक-दूसरे को सार्वजनिक नोटिस जारी किए थे। रेशमा पटेल ने आरोप लगाया था कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। भरत सिंह सोलंकी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और अपनी राजनीतिक स्थिति का दुरुपयोग करके उन्हें तलाक के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया गया था। रेशमा का कहना था कि वह भरत सिंह को तलाक नहीं देंगी। उन्होंने पति के खिलाफ बोरसद कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की थी। 

भरत सिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं। रेशमा और भरत सिंह की कानूनी लड़ाई को लेकर दोनों ने एक दूसरे को अखबार के जरिए कई बार नोटिस भेजा है।


सोलंकी ने राजनीति से अस्थाई रूप से ब्रेक लिया
इस बीच सोलंकी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह कुछ महीनों के लिए सक्रिय राजनीति से अवकाश ले रहे हैं। सोलंकी की यह घोषणा उनके वैवाहिक संबंध में आई दिक्कतों और इससे संबंधित एक वीडियो के कुछ दिन पहले वायरल होने के बीच आई है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों के लिए राजनीति से दूर रहने और इस अवधि के दौरान दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और अन्य पिछड़े समुदायों के लोगों से मिलने पर ध्यान केंद्रित करने का उनका निर्णय स्वैच्छिक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed