{"_id":"60e9f1368ebc3e9ead72b6d8","slug":"gujarat-clashes-between-two-communities-in-kalol-town-of-panchmahal-district-police-had-to-use-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : पंचमहल के कलोल में दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिसकर्मियों पर भी हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : पंचमहल के कलोल में दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिसकर्मियों पर भी हमला
Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, गोधरा
पीटीआई, गोधरा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
सार
- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलोल पुलिस स्टेशन पहुंचे लोगों के समूह द्वारा अपने समुदाय के एक व्यक्ति की रिहाई की मांग के बाद झड़प शुरू हो गई। उस व्यक्ति को शुक्रवार रात को दूसरे समुदाय के किशोर की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
आंसू गैस के गोले दागता पुलिसकर्मी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के पंचमहल जिले के कलोल शहर में शनिवार को दो समुदायों के बीच उस समय सांप्रदायिक झड़प हो गई जब एक किशोर को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दूसरे समुदाय ने संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया, जिसके कारण पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, एक समुदाय के लोगों के एक समूह द्वारा शुक्रवार की रात दूसरे समुदाय के एक किशोर की कथित तौर पर पिटाई करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को दोनों समुदाय के समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमले किए गए
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलोल पुलिस स्टेशन पहुंचे लोगों के समूह द्वारा अपने समुदाय के एक व्यक्ति की रिहाई की मांग के बाद झड़प शुरू हो गई। उस व्यक्ति को शुक्रवार रात को दूसरे समुदाय के किशोर की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और सोशल मीडिया के जरिए किसी प्रकार की अफवाह न फैले, इसे लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है।