{"_id":"6030e34f8ebc3ee93f299a06","slug":"gujarat-civic-body-elecetion-in-porbandar-bjp-leaders-two-wives-contest-against-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: निकाय चुनाव हुआ दिलचस्प, पोरबंदर वार्ड से भाजपा नेता की दोनों पत्नियां आमने-सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: निकाय चुनाव हुआ दिलचस्प, पोरबंदर वार्ड से भाजपा नेता की दोनों पत्नियां आमने-सामने
Sat, 20 Feb 2021 04:10 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में 21 फरवरी से होने हैं स्थानीय निकाय के चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी कमर कस कर तैयार हैं। इस बीच यहां पोरबंदर नगर पालिका के वार्ड तीन का चुनाव भी दिलचस्प मोड़ पर पहंचता जा रहा है। दरअसल, यहां एक भाजपा नेता की दो पत्नियां एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
पोरबंदर के इस इस वार्ड में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशुभाई सीडा की दोनों पत्नियां चुनाव में आमने-सामने हैं। जहां एक तरफ उषाबेन सीडा भाजपा की उम्मीदवार हैं तो वहीं शांताबेन सीडा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
उषाबेन पोरबंदर नगर पालिका के वार्ड तीन में भाजपा की उम्मीदवार हैं, जबकि दूसरी पत्नी शांताबेन सीडा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें, भाजपा नेता केशुभाई की दोनों पत्नियां चुनावी रण में नई नहीं हैं। इससे पहले उषाबेन जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी शांताबेन तहसील पंचायत की सदस्य रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी है कि आखिर भाजपा नेता केशुभाई किसके समर्थन में हैं? इसका जवाब केशुभाई ने सीधा-सीधा देते हुए कहा कि इस चुनाव में वह अपनी पहली पत्नी उषाबेन के समर्थन में हैं।
इस मुकाबले को लेकर केशुभाई सीडा ने कहा, ‘कांग्रेस को इस वार्ड में कोई प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए उन्होंने मेरी पत्नी को ही टिकट दे दिया।’ गौरतलब है कि पिछले दिनों ही केशुभाई की दूसरी पत्नी शांताबेन ने उनके खिलाफ धमकी देने व घर में तोड़फोड़ को लेकर केस दर्ज कराया था।
बता दें, कोरोना महामारी की वजह से स्थगित निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान गुजरात चुनाव आयोग ने 23 जनवरी को किया था। आयोग ने बताया कि 21 फरवरी को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव होंगे, जबकि 28 फरवरी को तहसील पंचायत और जिला पंचयात के चुनाव होंगे।
आयोग ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव के नतीजे 23 फरवरी को घोषित होंगे, जबकि तहसील पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।