{"_id":"5fb10d6c2c40fb1fc33dd2f2","slug":"gujarat-case-against-two-media-firm-officials-for-cheating-and-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सर्कुलेशन में फर्जीवाड़ा, मीडिया कंपनी के दो अधिकारियों पर एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: सर्कुलेशन में फर्जीवाड़ा, मीडिया कंपनी के दो अधिकारियों पर एफआईआर
Sun, 15 Nov 2020 04:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 15 Nov 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सूरत में एक मीडिया कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ बेईमानी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने सरकारी और निजी एजेंसियों से ज्यादा विज्ञापन आय प्राप्त करने के लिए गुजरात के दो अखबारों का कथित तौर पर ज्यादा सर्कुलेशन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।
विज्ञापन
आयकर अधिकारी ने की शिकायत
सूरत के उमरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पीवीएस सरमा और सीताराम अदुकिया के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों एक कंपनी के निदेशक हैं जो एक गुजराती और एक अंग्रेजी दैनिक समाचार का प्रकाशन करती है। इनके खिलाफ आयकर विभाग के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कंपनी के बहीखाते में गलत आंकड़े दर्ज किए
एफआईआर के अनुसार, सरमा और अदुकिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापन निदेशालय एवं विजुअल पब्लिसिटी (डीएवीपी), एक सरकारी एजेंसी और निजी विज्ञापनदाताओं के सामने उनके अखबारों की अधिक सर्कुलेशन दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी के बहीखाते में गलत आंकड़े दर्ज किए।
विज्ञापन
सरकार को 70 लाख का चूना लगाया
एफआईआर में कहा गया है कि इस तरह से दोनों ने 2008-09 से 21 अक्तूबर 2020 तक सरकार को करीब 70 लाख रुपये का चूना लगाया है। वहीं, इसी अवधि में दोनों ने निजी विज्ञापनदाताओं से करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। बता दें कि पीवीएस शर्मा भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी हैं।