फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP leaders discussion over new cabinet swearing will take place in two days

गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का दो दिन बाद होगा शपथ ग्रहण, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी

Wed, 15 Sep 2021 03:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Sep 2021 03:57 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि खुद को मंत्री पद के लायक मानने वाले लोगों ने अपना दावा पुख्ता करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। ऐसे कई दावेदारों ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Gujarat BJP leaders discussion over new cabinet swearing will take place in two days
भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री, गुजरात - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल के शपथग्रहण करने के एक दिन बाद भी नए मंत्रिमंडल का खाका स्पष्ट नहीं होने से प्रदेश के भाजपा नेताओं में बेचैनी शुरू हो गई है। दावेदारों ने अपना नाम पक्का कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि एक भाजपा नेता ने मंगलवार को दावा किया कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण अगले दो दिन में हो जाएगा।

विज्ञापन


विजय रूपाणी के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र पटेल (59) ने सोमवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। लेकिन उनके साथ किसी भी मंत्री को शपथ ग्रहण नहीं कराई गई थी। प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने मंगलवार को कहा, नए मंत्रियों के नाम पर मंथन जारी है और शपथ ग्रहण समारोह बुधवार या बृहस्पतिवार को आयोजित होगा। उन्होंने कहा, प्रक्रिया के हिसाब से मंत्रियों के नाम तभी घोषित होंगे, जब वे शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


उधर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि खुद को मंत्री पद के लायक मानने वाले लोगों ने अपना दावा पुख्ता करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। ऐसे कई दावेदारों ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की है। सूत्रों ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात को दिल्ली लौटने से पहले भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल के साथ बैठक की थी, जिसमें नई कैबिनेट के गठन पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व सभी वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन पटेल के उप मुख्यमंत्री बने रहने पर नजर
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा में सबसे ज्यादा कयासबाजी नितिन पटेल को लेकर है। सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री रहे नितिन को इस पद पर बरकरार रखा जाएगा। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि रूपाणी के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों के भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में बरकरार रहने के आसार हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह चुड़ासमा, आरसी फाल्दू और कौशिक पटेल भी शामिल हैं। 


सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को बाढ़ और बारिश से प्रभावित जामनगर शहर और जिले का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की हर संभव मदद के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि जामनगर जिले से अब तक पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि बाढ़ के बीच फंसे 800 लोगों को बचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed