फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Bhumi Chauhan reached airport late due to traffic says she was shocked to hear about plane crash

Air India Tragedy: एयरपोर्ट पहुंचने में 10 मिनट की देरी बनी वरदान, भूमि चौहान ने जीवनदान के बाद का अनुभव बताया

Fri, 13 Jun 2025 11:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान दो साल बाद छुट्टियां मनाने के लिए भारत आई थीं। उन्हें बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से वापस लंदन जाना था, लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से वह समय से एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाईं, जिसके चलते उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन
Gujarat Bhumi Chauhan reached airport late due to traffic says she was shocked to hear about plane crash
भूमि चौहान - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने में 10 मिनट की देरी भूमि चौहान के लिए वरदान बन गई। वह बृहस्पतिवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में नहीं जा सकीं। उन्होंने बताया कि वह ट्रैफिक जाम की वजह से एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचीं थी, जिसके चलते उन्हें विमान में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली। भूमि ने जान बचने के बाद देवी मां का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन विमान दुर्घटना हृदय विदारक है। 

विज्ञापन


गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान को भी एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से लंदन जाना था, लेकिन वह 10 मिनट की देरी से सरदार बल्लभभाई एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यह वही फ्लाइट थी, जो बाद में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें क्रू मेंबर समेत सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। विमान हादसे का शिकार होने से बचीं भूमि ने अपने अनुभव को साझा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash Live: अहमदाबाद में पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, सिविल अस्पताल में घायलों से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम के चलते एयरपोर्ट पहुंचने में हुई 10 मिनट की देरी
भूमि चौहान ने बताया कि बीते कल अहमदाबाद में ट्रैफिक जाम था, जिसके चलते मैं चेक-इन गेट पर सिर्फ 10 मिनट की देरी से पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद मुझे अंदर नहीं जाने दिया और मैं वापस लौट आई। भूमि ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनसे कहा गया था कि अगर उन्हें अंदर जाने दिया जाता है, तो फ्लाइट में और देरी होगी। जिसके बाद वह एयरपोर्ट के बाहर आ गईं। इस दौरान उन्हें खबर मिली की विमान हादसे का शिकार हो गया है। यह सूचना मिलते ही मैं स्तब्ध रह गई। उन्होंने कहा, ' मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन यह घटना बेहद भयावह है।'

ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: हृदय विदारक हादसे में मासूम अनाथ; लंदन में मां चल बसीं, अस्थियां लेकर भारत आए पिता भी गुजरे

दो साल बाद छुट्टियां मनाने भारत आई थीं भूमि
भरूच की रहने वाली भूमि चौहान लंदन में रहती हैं। वह दो साल बाद छुट्टियां मनाने के लिए भारत आई थीं। उन्हें बृहस्पतिवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से लंदन वापस जाना था। उन्होंने कहा कि जब मैंने विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनी तो मेरा दिमाग सुन्न हो गया। मैं कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इसे कैसे समझाऊं। उन्होंने कहा कि जाम में फंसने से मुझे एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि भगवान द्वारा उत्पन्न की गई परेशानी से मेरी जान बच गई। मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी यात्रा में जाम जैसे हालात पैदा कर मुझे हादसे का शिकार होने से बचा लिया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed