फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Bhuj museum listed for UNESCO Prix Versailles Award news in hindi

UNESCO: प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए चुने गए सात सबसे खूबसूरत संग्रहालय; इसमें भुज का स्मृतिवन स्मारक भी

Sat, 15 Jun 2024 03:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 15 Jun 2024 03:43 PM IST
सार

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण था। उन्होंने 2001 में भूकंप के शिकार हुए लोगों की याद में संग्रहालय बनवाया। 

विज्ञापन
Gujarat Bhuj museum listed for UNESCO Prix Versailles Award news in hindi
स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय - फोटो : ANI

विस्तार

यूनेस्को ने प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए सात खुबसूरत संग्रहालयों को चुना है। इसमें गुजरात के भुज के स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय का नाम भी शामिल है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताई खुशी
सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत और गुजरात के लिए गर्व का समय। भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के तहत दुनिया के सात सबसे खूबसूरत संग्रहालयों में सूचीबद्ध किया गया है।" उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "यह गुजरात के लिए गर्व करने का समय है कि पहली बार भारतीय संग्रहालय को उसके स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संरक्षण के लिए विश्व स्तरीय मान्यता मिली।"
विज्ञापन


पीएम मोदी को दिया श्रेय
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण था। उन्होंने 2001 में भूकंप के शिकार हुए लोगों की याद में संग्रहालय बनवाया। कच्छ की पटरी पर लौटने की प्रतिबद्धता को नमन। इसी के आधार पर भुज में स्मृतिवन का निर्माण किया गया। इस संग्रहालय को भुजिया पहाड़ी हजारों पेड़ों के बीच बनाया गया है। इसका डिजाइन उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनेस्को के प्रिक्स वर्सेल्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, "इतिहास में पहली बार प्रिक्स वर्सेल्स ने 2024 के लिए विश्व के सबसे खूबसूरत संग्रहालयों की सूची जारी की है। इस साल प्रिक्स वर्सेल्स अपनी दसवीं वर्षगांठ मना रहा है।" विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि ये सभी तीन विश्व खिताब 2024 - प्रिक्स वर्सेल्स, इंटीरियर और एक्सटीरियर के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। विजेताओं की घोषणा नवंबर के अंत तक यूनेस्को मुख्यालय में की जाएगी। प्रिक्स वर्सेल्स के महासचिव जेरोम गौडैन ने खुशी जताते हुए कहा कि अब संग्रहालय भवनों को बेहतर पहचान मिलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed