{"_id":"643168268c707192f906bf23","slug":"gujarat-ats-team-gujarat-ats-busts-illegal-arms-supply-gang-seized-their-weapons-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के चार और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के चार और सदस्य गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
सार
गोपनीय सूचना के आधार पर एटीएस की एक टीम ने चार अप्रैल को एक बस अड्डे पर चार पिस्तौल और चार कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Gujarat ATS
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को एक बड़े गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है। यह गिरोह तस्करी और हथियारों की आपूर्ति में शामिल था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 15 पिस्तैल और पांच बंदूके भी बरामद की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने 4 अप्रैल को एक बस अड्डे पर चार पिस्तौल और चार कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस गिरोह में शामिल चार अन्य लोगों के बारे में भी पता चला। एटीएस ने बाकी आरोपियों को सुरेंद्रनगर और राजकोट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे बताया, हथियारों की अवैध आपूर्ति में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनपर हत्या, हत्या का प्रयास, खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने आदि मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन