फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS seizes 1,700 kg of chemical powder meant for producing Alprazolam

Gujarat: ATS को मिली कामयाबी, अल्प्राजोलम के प्रोडक्शन के लिए बनाया गया 1,700 किलोग्राम केमिकल पाउडर जब्त किया

Thu, 25 Aug 2022 03:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 03:18 PM IST
सार

एटीएस ने 17 अगस्त को वडोदरा शहर के पास एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में छापेमारी कर 1,125 करोड़ रुपये मूल्य का 225 किलोग्राम पार्टी ड्रग मेफेड्रोन जब्त करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Gujarat ATS seizes 1,700 kg of chemical powder meant for producing Alprazolam
केमिकल पाउडर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को कहा कि उसने 34 लाख रुपये कीमत की लगभग 1,700 किलोग्राम  केमिकल पाउडर जब्त किया है, जिसका उद्देश्य साइकोट्रोपिक ड्रग अल्प्राजोलम का उत्पादन करना था। 
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                एटीएस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अगस्त को मोरबी शहर में एक रासायनिक कारखाने के एक गोदाम से केमिकल जब्त किया गया था। अल्प्राजोलम का इस्तेमाल एनक्जाइटी और पैनिक डिसऑर्डर के इलाज के लिए किया जाता है और यह एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मादक पदार्थ भी है।  
विज्ञापन
एटीएस ने 17 अगस्त को वडोदरा शहर के पास एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में छापेमारी कर 1,125 करोड़ रुपये मूल्य का 225 किलोग्राम पार्टी ड्रग मेफेड्रोन जब्त करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस द्वारा विज्ञप्ति में कहा गया है कि यहां की एक अदालत ने आरोपियों को 26 अगस्त तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया। एटीएस ने 17 अगस्त को वडोदरा शहर के पास एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में छापेमारी कर 1,125 करोड़ रुपये मूल्य का 225 किलोग्राम पार्टी ड्रग मेफेड्रोन जब्त करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यहां की एक अदालत ने आरोपियों को 26 अगस्त तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। जांच से पता चला कि मुख्य आरोपी महेश वैष्णव और एक अन्य आरोपी पीयूष पटेल ने भी अल्प्राजोलम का उत्पादन और बिक्री करके पैसा बनाने की योजना बनाई थी। 

एजेंसी ने विज्ञप्ति में कहा कि दोनों ने कुछ महीने पहले मोरबी की एक फैक्ट्री में कीटनाशक बनाने की आड़ में साइकोट्रोपिक ड्रग बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। दोनों ने ड्रग के उत्पादन के लिए कुल सात चरणों में से पहले ही दो प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं और केमिकल पाउडर को कारखाने के गोदाम में संग्रहीत कर लिया था। 


एटीएस की एक टीम ने मोरबी में गोदाम पर छापा मारा और 34 लाख रुपये का पाउडर जब्त किया। दूसरी टीम ने सूरत में वैष्णव के आवास पर छापा मारा और पचास लाख रुपये नकद जब्त किए। ये पचास लाख रुपये उसने भरूच में एक केमिकल फैक्ट्री में निर्मित मेफेड्रोन की एक छोटी मात्रा को बेचकर हासिल किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed