फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS nabbed three persons with 120 kg heroin worth rs 600 crores

गुजरात: ड्रग्स की एक और बड़ी खेप बरामद, 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमादाबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 15 Nov 2021 01:11 PM IST
सार

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्काड यानी एटीएस ने करीब 120 किलो ड्रग्स बरामद किया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Gujarat ATS nabbed three persons with 120 kg heroin worth rs 600 crores
हेरोइन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में एक बार फिर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने करीब 120 किलो ड्रग्स बरामद किया है। इसकी बाजार कीमत 6 करोड़ बताई जा रही है। इस बात की जानकारी गृहमंत्री हर्ष संघवी ने दी। संघवी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। राज्य से ड्रग्स के खात्मे के लिए गुजरात पुलिस कमर कस चुकी है और आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सितंबर में कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह से करीब 21,000 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए गए थे। दो कार्गो कंटेनर में ड्रग्स की बड़ी खेफ मिली थी। जिसे तस्करी कर लाया गया था। इसे शिपिंग सेमी-प्रोसेस्ड टैल्क स्टोन घोषित किया गया था।
विज्ञापन


तीन हजार किलोग्राम हेरोइन जब्त
ड्रग्स अफगानिस्तान से भेजे गए थे। जब्त हेरोइन का निर्यात कंधार स्थित हसन हुसैन लिमिटेड द्वारा किया गया था और विजयवाड़ा स्थित आशी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा बंदर अब्बास पोर्ट, ईरान के माध्यम से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में आयात किया गया था। डीआरआई ने इस मामले में चेन्नई के एक दंपती और एक अन्य आरोपी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया था, फिलहाल यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed