{"_id":"61f6b31e597a7b0cef05ef8a","slug":"gujarat-ats-arrested-maulana-qamar-gani-usmani-from-delhi-in-connection-with-kishan-bharwad-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishan Bharwad Murder case: मौलाना कमर गनी उस्मानी दिल्ली से गिरफ्तार, गुजरात एटीएस के हाथ लगी बड़ी सफलता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kishan Bharwad Murder case: मौलाना कमर गनी उस्मानी दिल्ली से गिरफ्तार, गुजरात एटीएस के हाथ लगी बड़ी सफलता
Sun, 30 Jan 2022 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:17 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किए जाने के मामले में बाइक सवार लोगों ने 25 जनवरी को भरवाड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मौलाना दिल्ली से गिरफ्तार।
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात एटीएस को किशन भरवाड़ हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने मौलाना कमर गनी उस्मानी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस गुजरात के एसपी इम्तियाज शेख ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद मौलाना को दिल्ली की एक कोर्ट के सामने में पेश किया गया। यहां से मौलाना को ट्रांजिट रिमांड पर भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। अब उसे गुजरात की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किए जाने के मामले में बाइक सवार लोगों ने 25 जनवरी को भरवाड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वीडियो में धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की गई थी। गुजरात में कोर्ट से पूछताछ के लिए एटीएस मौलाना को 10 दिन की हिरासत की मांग करेगा। मामले में अब तक छह लोगों गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन