{"_id":"5f3d03568ebc3e6d02509517","slug":"gujarat-ats-arrested-a-sharp-shooter-who-was-sent-to-kill-a-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : भाजपा नेता की हत्या के लिए छोटा शकील ने भेजा शार्प शूटर, एटीएस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : भाजपा नेता की हत्या के लिए छोटा शकील ने भेजा शार्प शूटर, एटीएस ने किया गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2020 04:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 Aug 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
गुजरात एटीएस की गिरफ्त में शार्प शूटर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कुख्यात बदमाश छोटा शकील की ओर से एक भाजपा नेता की कथित तौर पर हत्या के लिए भेजे गए एक ‘शार्प शूटर’ को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को एटीएस ने अहमदाबाद में रिलीफ रोड पर स्थित एक होटल पर छापा मारा। आरोपी इसी होटल में ठहरा हुआ था। आरोपी ने एटीएस पर गोली भी चलाई, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'गोपनीय सूचना मिली थी कि छोटा शकील ने एक भाजपा नेता की हत्या करने के लिए शार्प शूटर भेजा है। जिसके आधार पर टीम ने होटल पर छापा मारा। जब हमने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने हम पर एक गोली चलाई।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी के पास से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी की पहचान उजागर की जाएगी। होटल मैनेजर के अनुसार मुंबई के एक व्यक्ति ने मंगलवार को कमरा लिया था।
इस बीच गिर सोमनाथ जिले में भाजपा नेता गोरधन जदाफिया ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी उन्हें जान से मारने के लिए भेजा गया था। जदाफिया ने कहा, 'राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने मुझे बताया कि मुझे मारने के लिए भेजे गए एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है।'