फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat assembly polls up cm yogi in valsad for bjp campaigning and targets congress on corrupiton 

गुजरात में योगी आदित्यनाथ बोले- प्रचार के लिए जहां राहुल गए कांग्रेस की वहां हार पक्की

Fri, 13 Oct 2017 02:57 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 13 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
gujarat assembly polls up cm yogi in valsad for bjp campaigning and targets congress on corrupiton 
- फोटो : ANI

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुकी बीजेपी की ओर से प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वलसाड पहुंचे। योगी ने यहां कांग्रेस और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल के प्रचार के तरीके पर भी सवाल उठा दिए और कहा कि वे जहां प्रचार करते हैं वहां पार्टी की हार होती है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार पर की जाने वाली कार्रवाई से बौखलाई हुई है। योगी ने गुजरात से ही अमेठी के सांसद और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांघी की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन

 


यूपी का सीएम बनने के बाद योगी यहां पहली बार पहुंचे। उन्होंने भाजपा की ओर से गुजरात में स्टार प्रचारक बनाया गया है। भाषण के दौरान योगी ने विदेशी बैंकों में देश का पैसा गैर-कानूनी ढंग से जमा किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इशारों में कांग्रेस के लिए कहा कि इन्होंने देश का पैसा विदेशी बैंकों में जमा करवाने के अलावा कुछ नहीं किया।

पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस कसी कमर, साइबर रणनीति तैयार

माना जा रहा है कि गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं इसी को लेकर सभी पार्टियां प्रचार के लिए जोरों से जुटी हैं। बीजेपी की ओर से गुजरात गौरव यात्रा के नाम से कैंपेनिंग की जा रही है। अभी हाल ही में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस यात्रा का हिस्सा बने।
 
पीएम मोदी भी पिछले 1 महीने में कई बार गुजरात दौरा कर चुके हैं। इस चुनाव को बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि दो दशक बाद ऐसा होगा जब बीजेपी बिना पीएम मोदी के इस चुनाव को लड़ेगी। वहीं कांग्रेस अपनी साख को बचाने के लिए इस चुनाव को जीतने की हर कोशिश में जुटी है। कांग्रेस नेतृत्व को लग रहा है कि मोदी के जाने के बाद पहली बार उसके लिए यहां सत्ता में वापसी का बड़ा मौका है।

इसी लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां कई रोड शो और रैलियां कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से गुजरात में नव सृजन यात्रा कैंपेनिंग की जा रही है। राहुल गांधी ने गुजरात के लोगों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो उनका ज्यादातर ध्यान युवाओं को नौकरियां देने पर रहेगा। साथ ही वे जीएसटी के खिलाफ भी सख्त कदम उठाएंगे।

योगी को दिखाए गए काले झंडे

वलसाड से ही पांच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इन सभी पर सीएम योगी को काले झंडे दिखाकर विरोध करने का आरोप है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed