फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat assembly polls: Rahul Gandhi attacked on central government

गुजरात: बीजेपी पर राहुल का हमला, बोले- पिटाई करके उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं

Tue, 10 Oct 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Gujarat assembly polls: Rahul Gandhi attacked on central government
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने वडोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने मेरी बहुत मदद की, 2014 चुनाव जो हम हारे उससे फायदेमंद चीज नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


राहुल ने पिछले दिनों बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचने पर खुद पर हुए हमले का जिक्र किया और कहा कि मेरी पिटाई कर-कर के उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं। उन्होंने वड़ोदरा में पार्टी की एक सभा में सवालों के जवाब दे रहे थे। राहुल ने बिना किसी का नाम लिए पीएम मोदी को निशाने में लेते हुए कहा, 'मैं नहीं कह सकता हूं कि मैं देश से बीजेपी को खत्म करना चाहता हूं, वो कह सकते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल का जवाब देते हुए सरकार को आगाह करते हुए कहा कि बहानों से काम नहीं चलेगा, अगर भारत अगले 4-5 सालों में हर 30,000-40,000 लोगों को नौकरी नहीं दे पाता, तो गुस्से को बढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। भारत में हर दिन 30,000 युवा जॉब मार्केट में आते हैं, लेकिन सरकार सिर्फ 450 को नौकरी देती है। गांधी ने कहा कि बीजेपी एक्सट्रीम करती है, कांग्रेस को भी जिस तरह करना था नहीं किया, हमारी गलती है मैं मानता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे परिवार में गांधी जी के मूल्य हैं। मुझे अपने पिता के हत्यारे प्रभाकरण के शव को देखकर बुरा लग रहा था। प्रियंका को बताया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी बुरा लगा। 

पढ़ें- गुजरात चुनाव: अहमदाबाद पहुंचे राहुल बोले- GST ने बढ़ाई बेरोजगारी

बताते चलें कि इससे पहले राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंचकर गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए द्वारका से कैंपेनिंग का बिगुल फूंक चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये राहुल के प्रचार का दूसरा चरण है, जिसमें वे यहां खेढ़ा पहुंचे और एक रैली संबोधित किया। खेढ़ा में राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने जीएसटी पर विरोध जताया और कहा कि देश में जीएसटी की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र ने बिना किसी से सलाह लिए जीएसटी को लागू कर दिया गया। राहुल ने कहा कि ये देश सिर्फ पैसों वालों का हो गया है। अगर पैसा है तो शिक्षा, स्वास्थ्य और हक सब मिलेगा और अगर नहीं है तो सिर्फ लाचारी हाथ लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed