{"_id":"5a06b45d4f1c1b72548bc45c","slug":"gujarat-assembly-elections-niramala-sitharaman-says-congress-did-not-take-steps-for-narmada","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: निर्मला सीतारमण बोलीं- नर्मदा के लिए कांग्रेस ने नहीं उठाए कोई कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: निर्मला सीतारमण बोलीं- नर्मदा के लिए कांग्रेस ने नहीं उठाए कोई कदम
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sat, 11 Nov 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज यानी शनिवार को प्रचार के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अहमदाबाद पहुंचीं। यहां रक्षा मंत्री ने कांग्रेस की खामियों को गिनाया और कहा कि जब वह केंद्र की सत्ता में थी, तो नर्मदा नदी के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कांग्रेस गुजरात में विपक्ष की भूमिका में रही है, लेकिन आज तक उनकी ओर से नर्मदा के लिए आवाज नहीं उठाई गई है। उन्होंने कहा कि जब मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान ही नर्मदा को लेकर गंभीर कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Development of river Narmada was done only when Congress was not in the power, during the govt of Morarji Desai, Atal Bihari Vajpayee & now Narendra Modi: Nirmala Sitharaman, Defence Minister in Ahmedabad, #Gujarat pic.twitter.com/OfQVZ66xNl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 11, 2017
पढ़ें: गुजरात चुनाव: व्यापारियों के नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा को पुराने रिश्ते पर भरोसा
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है, जिसके लिए वोटिंग 9 और 14 दिसंबर को होनी है। साथ ही मतगणना के लिए 18 दिसंबर का दिन चुना गया है।