फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Elections 2017 List of star campaigners of Congress BJP missing many big faces

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कई बड़े चेहरे गायब 

Fri, 24 Nov 2017 12:14 AM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Assembly Elections 2017 List of star campaigners of Congress BJP missing many big faces
चुनावी रैली
गुजरात विधानसभा का चुनाव जीतने को लेकर ही कांग्रेस और भाजपा के बीच जंग तेज नहीं है। बल्कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बड़े नेताओं के नाम उड़ाने के मामले में भी दोनों दलों के बीच होड़ है। पहले चरण के लिए कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सपा, राकांपा और आप ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट देखें तो बड़े नेताओं के नाम भी लिस्ट से नदारद हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से डॉ. मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री निर्मला सितारमन, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, रवि शंकर प्रसाद, राज्यवर्धन सिंह राठौर, वरूण गांधी, मेनका गांधी, अनंत कुमार, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, यूपी के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव मौर्य, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रघुवर दास, सुरेश प्रभु, शाहनवाज हुसैन और रमन सिंह सरीखे प्रमुख नेताओं के नाम गायब हैं। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिंदबरम, कपील सिब्बल, मोहन प्रकाश, हरीश रावत, शीला दीक्षित, मोहन प्रकाश, अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह और श्रीप्रकाश जायसवाल सरीखे नेताओं को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी है। वहीं सपा की लिस्ट से मुलायम सिंह बाहर हैं तो बसपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती, सतीश मिश्र और राम अचल राजभर प्रमुख स्टार प्रचारक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आडवाणी को रखा बतौर स्टार प्रचारक 
भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, नितिन गड़करी, राम लाल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, उमा भारती, विजय रूपाणी, मुख्त्तार अब्बास नकवी, जुएल ओराम, परेश रावल, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी सरीखे केंद्रीय मंत्रियों को तो जगह दी है। इनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शुमार है। पार्टी ने प्रदेश भाजपा नेताओं के नाम को भी तवज्जो दी है। हालांकि आडवाणी के करीबी पहले ही यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वे विधानसभा में प्रचार के इच्छुक नहीं हैं। आडवाणी सूबे की गांधीनगर लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद हैं। शायद यही वजह है कि भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम रखा हुआ है। 

 
कांग्रेस की लिस्ट में राहुल और सोनिया के अलावा मनमोहन 
स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अपने जिन 40 नेताओं का नाम सौंपा है, उन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सैम पित्रोदा, राज बब्बर, नगमा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, अशोक गहलौत, आनंद शर्मा, भरत सोलंकी, अल्पेश ठाकोर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजीव शुक्ला, रणदीप सुरजेवाला, ऑस्कर फर्नांडिस, मुकुल वासनीक, कांति लाल भूरिया, सुष्मिता देव, कमल नाथ, प्रमोद तिवारी, कुमारी शैलजा, अर्जुन मोडवाड़िया सरीखे आला नेताओं समेत प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed