फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat assembly elections 2017: Congress released first list of 77 candidates 

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 77 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

Mon, 20 Nov 2017 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gujarat assembly elections 2017: Congress released first list of 77 candidates 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : ndtv

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। टिकट के चयन के लिए चल रहा कयासों का सिलसिला भी खत्म हो गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने रविवार को गुजरात चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें 77 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल को मांडवी और अर्जुन मोढ़वाडिया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने कुल 77 में 23 पाटीदारों को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के दो नेताओं ललित बसोया और अमित थुम्मर को भी टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति व जनजाति के 18, ओबीसी के आठ, पाटीदार के 23 और दलित वर्ग के सात उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व ने दो दिन पहले सभी विधानसभा सीटों के बारे में मंथन किया था। पार्टी सीटों पर तालमेल को लेकर हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर सहित एनसीपी और जदयू के शरद गुट से भी बातचीत कर रही थी। 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होना है।

गौरतलब है कि शुक्रवार(17 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी ने काफी माथापच्ची के बाद अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों के नाम पहली लिस्ट में घोषित किए थे। सूची में मुख्य नाम है सीएम विजय रूपानी का है, जो कि राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।


पढ़ें- गुजरात: कांग्रेस और पाटीदार नेताओं में बनी सहमति, हार्दिक पटेल कल करेंगे ऐलान

इसके साथ ही भाजपा ने शनिवार(18 नवंबर) को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। सूची में भूज से श्रीमति डॉ. निमाबेन आचार्य तो वहीं डायमंड नगरी सूरत की मांडवी सीट से प्रविणभाई मेरजीभाई चौधरी को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।
सोशल मीडिया पर चलती रही फर्जी सूची
उधर, रविवार को सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस की फर्जी सूची तैरती रही। फर्जी सूची जारी होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने इसका खंडन करते हुए इसके पीछे भाजपा का हाथ बता दिया। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी फर्जी सूची के लिए कांग्रेस के लेटरहेड और प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed